
दल्ली राजहरा
शुक्रवार 6 फरवरी 2026
भोज राम साहू 9893765541
तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा से संबंध परीक्षेत्रीय साहू समाज गांधी चौक के अध्यक्ष रेखा साहू को एक नई जिम्मेदारी जिला साहू संघ बालोद के महिला प्रकोष्ठ में सचिव मनोनीत किए जाने पर तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा के अध्यक्ष शीतल साहू एवं पूरे टीम ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं दी है ।

आज तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा के पदाधिकारी एवं विभिन्न परिक्षेत्र के पदाधिकारी समाज के आराध्य देवी संत शिरोमणि भक्त मां कर्मा मंदिर में होने वाले प्रत्येक गुरुवार की आरती में सम्मिलित होने पहुंचे थे । सभी ने नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।

विदित हो कि पूरे दुर्ग संभाग के अंतर्गत तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा एकमात्र वह स्थान है जहां पर प्रत्येक गुरुवार को संध्या 6 बजे संत शिरोमणि भक्त मां कर्मा की आरती के साथ मां कर्मा महिला समिति के द्वारा रामायण पाठ किया जाता है तहसील साहू संघ एवं समस्त परीक्षेत्रीय इकाई के सदस्य गण इस महाआरती में उपस्थित होकर मां कर्मा की पूजा आरती किए।

महा आरती उपरांत रेखा साहू ने सबका धन्यवाद करते हुए कहा कि आप सभी के आशीर्वाद से मुझे जिले में मनोनीत किया गया है। मैं आप सभी को यह विश्वास दिलाती हूं कि मैं जिस प्रकार परिक्षेत्र और तहसील में समाज सेवा करती रही हूं, उससे भी ज्यादा समर्पित ढंग से कार्य करने की कोशिश करूंगी और जिला स्तर पर राजहरा का नाम ऊंचा करने का हर संभव प्रयास करूंगी।

शीतल साहू ने कहा कि रेखा साहू को परिक्षेत्रीय अध्यक्ष गांधी चौक के साथ मां कर्मा मंदिर की अध्यक्ष और अब जिला साहू संघ बालोद में महिला प्रकोष्ठ में सचिव पद पर मनोनीत किया गया है तहसील साहू संघ सचिव राजेश कुमार साहू ने राजहरा से जिला साहू संघ बालोद में पदाधिकारी बनाए जाने पर जिला साहू संघ बालोद अध्यक्ष महेंद्र साहू एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त किया ।




