दल्ली राजहराशुक्रवार 6 फरवरी 2026भोजराम साहू 9893765541आज कुसुमकसा मंडल से संबंधित ग्राम पंचायत खलारी मे जिला खनिज न्यास निधि से 19 लाख 80हजार का C C रोड का भूमि पूजन बूथ अध्यक्ष के हाथो किया गया । योगेंद्र सिन्हा (गांधी) भाजपा मंडल अध्यक्ष कुसुमकसा के द्वारा कार्यकर्ताओं को सम्मान देने के लिए एक नई परंपरा की शुरुआत की गई है । जिसके तहत उन्होंने विगत दिनों कहा था कि जिस किसी भी बूथ स्तर पर निर्माण कार्य किया जाएगा । वहां का भूमि पूजन का कार्य बूथ अध्यक्षों के द्वारा किया जाएगा। इसी नई परंपरा का पालन करते हुए बूथ अध्यक्ष रूप सिंह चकधारी के हाथों भूमि पूजन कराया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा ने कहा भाजपा की पूंजी भाजपा का कार्यकर्ता है । इस लिए कार्यकर्ताओं को सम्मान देने के लिए कुसुमकसा मंडल मे जो भी विकास कार्य का भूमि पुजा होगा उस ग्राम के बूथ अध्यक्ष व शक्ति केंद्र प्रभारी के हाथो ही कार्य संपन्न किया जाएगा । इस भूमि पूजन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा (गाँधी ) मंडल के महामंत्री मितेन्द्र वैष्णव व पोषण भुअर्य ग्राम पंचायत सरपंच आत्मा राम दुग्गा जनपद सदस्य प्रीति उर्वसा उप सरपंच पुखराज निषाद ग्राम पटेल अमित निषाद मोती यादव हिरा लाला मंडावी भगबती सिन्हा मधुबाला सियाराम लीला राम साहू उमाकांत साहू ऐली राम साहू तुला राम रमेशनेताम सचिन साहू युवा नेता भाजपा सहित ग्राम पंचायत के पंच गण व ग्रामीण उपस्थित रहे ।Spread the lovePost navigationश्याम जायसवाल ने उद्योग मंत्री से दल्ली राजहरा एवं आसपास के क्षेत्र को औद्योगिक क्षेत्र घोषित करने सौंपा ज्ञापन रेखा साहू को सचिव( महिला प्रकोष्ठ जिला साहू संघ बालोद ) बनने पर तहसील साहू संघ ने दी बधाई