छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध
तोरण लाल साहू ने ई डी माइंस से मुलाकात कर राजहरा खदान समूह में कार्यरत ठेका श्रमिको के लिए रखी मांगे

दल्ली राजहरा
शनिवार 07 फ़रवरी 2026
भोज राम साहू 98937 65541
नगर के रिक्त हो रहे बी एस पी क्वार्टर को ठेका श्रमिकों को दिए जाने व डी ए वी स्कूल में अंतागढ़ की तर्ज़ पर ठेका श्रमिकों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा दिए जाने को लेकर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने ई डी माइंस कमल भास्कर से विशेष मांग की। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि भिलाई इस्पात संयंत्र की जीवन रेखा रहे दल्ली राजहरा खदान समूह के उत्पादन में इन दिनों ठेका श्रमिकों का 80 प्रतिशत योगदान है। कई श्रमिकों को आवास चिकित्सा व शिक्षा संबंधित समस्याओं से गुजरना पड़ता है। भिलाई इस्पात संयंत्र के उत्पादन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले इन ठेका श्रमिकों समस्याओं को प्राथमिकता में रखते हुए उन्हें आवास व उनके बच्चों को डी ए वी विद्यालय में निशुल्क प्रवेश देकर उन्हें सुविधा प्रदान किया जाए। नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने नगर के बीएसपी क्षेत्रों के कई महत्वपूर्ण मांगों को लेकर बी एस पी के कार्यपालक निदेशक खदान कमल भास्कर से मुलाक़ात कर भिलाई इस्पात संयंत्र टाउनशिप क्षेत्र अंतर्गत बीएसपी क्वार्टरों का मरम्मत करने के लिए भी ज्ञापन सौंपा ।





