दल्ली राजहरा गुरुवार 21 अगस्त 2025 भोजराम साहू 9893 765541 छत्तीसगढ़ राज्य से शासकीय महाविद्यालय बालोद के दो युवा वॉलिंटियर का चयन इंटर स्टेट यूथ रेड क्रॉस ट्रेनिंग कैंप हेतु हुआ है। इनमें शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एम.ए. अर्थशास्त्र के विद्यार्थी एवं यूथ रेड क्रॉस वॉलिंटियर लक्ष कुमार साहू तथा बी.एससी. तृतीय वर्ष के रेड क्रॉस वॉलिंटियर राजेश बक्शी बालोद जिले व छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे ।यह प्रशिक्षण शिविर पंजाबी धर्मशाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) में दिनांक 22 अगस्त से 28 अगस्त तक आयोजित होगा। इस इंटर स्टेट कैंप में देशभर के विभिन्न राज्यों और विश्वविद्यालयों से आए रेड क्रॉस स्वयंसेवक एक साथ प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से कुल 23 वॉलिंटियर सहित तीन काउन्सलर डॉ. टी. आर. ठाकुर, श्री बालाराम साहू, श्री आकाश गिरि गोस्वामी, के मार्गदर्शन मे इस शिविर में भाग लेंगे।इस प्रशिक्षण शिविर में युवाओं को आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार , स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, रक्तदान जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण तथा नेतृत्व क्षमता जैसे विषयों पर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही छत्तीसगढ़ के वॉलिंटियर्स द्वारा सांस्कृतिक आदान-प्रदान के तहत छत्तीसगढ़ की लोकभाषा, पारंपरिक व्यंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर राज्य की पहचान को राष्ट्रीय पटल पर प्रदर्शित किया जाएगा।इंटर स्टेट यूथ रेड क्रॉस ट्रेनिंग कैंप का उद्देश्य विभिन्न राज्यों के युवाओं को एक मंच पर लाकर राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सेवा की भावना को बढ़ावा देना है। यहां वॉलिंटियर न केवल आपसी समन्वय और टीम वर्क सीखते हैं, बल्कि रेड क्रॉस की मूल भावना “मानवता, सेवा और करुणा” को आत्मसात करने का अवसर भी प्राप्त करते हैं।शिविर में चयनित होने पर महाविद्यालय एवं रेड क्रॉस संगठन से बधाइयों का तांता लगा है । रेड क्रॉस चेयरमैन तोमन साहू, महाविद्यालय प्राचार्य डा. जे.के. खलको, रेड क्रॉस जिला संगठक चंद्रशेखर पवार, जिला चेयरमेन डा. प्रदीप जैन, वाइस-चेयरमैन श्रीमती कमला वर्मा, शशी कला देशमुख, सीमा सुशील जामवन्ते ,एनुका सार्वा, दिनेश तापड़िया, शरद ठाकुर, रूपनारायण देशमुख,रेड क्रॉस प्रभारी डॉ. टी. आर. ठाकुर, एनएसएस प्रभारी प्रो. जी. एन. खरे, सहित रेड क्रॉस के अन्य सद्स्यो ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों चयनित वॉलिंटियर को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी छत्तीसगढ़ 26 सदस्यीय दल का नेतृत्व डॉ.टी. आर. ठाकुर रेड क्रॉस काउंसलर करेंगे ।Spread the lovePost navigationनेशनल यूथ आइकन अवार्ड के लिए बालोद जिले के युवा यशवंत कुमार टंडन हुए चयनित राजस्थान के जयपुर में होंगे सम्मानित बालोद एसपी श्री योगेश कुमार पटेल के आदेश से गौ तस्करी पर हुई बड़ी कार्यवाही205 मवेशियों की तस्करी करते 03 आरोपी गिरफ्तार।