
दल्ली राजहरा
शुक्रवार 13 फरवरी 2026
भोजराम साहू 9893 765541
11 फरवरी 2026 से 18 फरवरी 2026 तक प्रत्येक ग्राम पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र में *वजन त्यौहार 2026* का आयोजन किया जा रहा है | ग्राम पंचायत रजही अंतर्गत ग्राम ककरेल, रजही एवम् देवपांडूम के आंगनबाड़ी केन्द्रों में वजन त्यौहार का आयोजन किया गया |

जिसमें बच्चों के पोषण स्तर की जांच के उद्देश्य से 0 से 6 वर्ष के बच्चों के वजन और लंबाई की जांच कर कुपोषण को दूर करना, कुपोषित बच्चो की जांच कर सुपोषित बनाने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करना, माताओ को पौष्टिक आहार की जानकारी गर्भवती महिलाओं की लंबाई एवं ऊंचाई का मापन,धात्री माताओ को पोषण आहार संबंधी जानकारी , बच्चों को पूर्ण पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने व कुपोषण दूर कर बच्चों के शारीरिक एवम् मानसिक विकास हेतु प्रेरित किया गया |
वजन त्यौहार में आंगनबाड़ी के अध्यनरत बच्चे, धात्री माताएं, गर्भवती महिलाएं,ग्राम रजही सरपंच गौतम राणा, पंच प्रीति, सुपरवाइजर श्वेता श्रीवास्तव, नोडल अधिकारी शिक्षक ओमप्रकाश सोयाम, स्वास्थ्य विभाग से योगेश साहू,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ओमेश्वरी,अमिता ,उमेश्वरी, मानस , सहायिका अनिता,हंसदेवी,गिरजा,खेमिन,सुरेखा व धात्री गनेश्वरी ने सक्रिय सहभागिता दी |






