
दल्ली राजहरा सोमवार 16 फरवरी 2026 भोजराम साहू 9893 765541
➡️🔥🌹विशेष 🌹🔥⬅️
👉 योगेंद्र सिन्हा ( गांधी ) का इस महाशिवरात्रि को “हरित महाशिवरात्रि” का संदेश ।
👉 महादेव को समर्पित हुआ इस महा शिवरात्रि में 5000 बेल का पौधा ।
👉 जिला पंचायत C E O सुनील चंद्रवंशी ने किया शुभारंभ ।
👉योगेंद्र सिन्हा ( मंडल अध्यक्ष कुसुमकसा ) का कुसुमकसा मंडल मे महाशिवरात्रि को “यादगार उपहार”
👉इस शिवरात्रि में बाटे लगभग 5000 बेल का पौधे ।
➡️🔥💥समाचार💥🔥⬅️
योगेंद्र सिन्हा ( मंडल अध्यक्ष कुसुमकसा ) के सानिध्य में भाजपा कुसुमकसा मंडल के कार्यकर्ताओं ने इस वर्ष 2026 को महाशिवरात्रि को यादगार रूप में मनाया गया । इस महाशिवरात्रि को कुसुम कसा मंडल में महादेव के भक्तों को लगभग 5000 बेल के स्वस्थ पौधें का वितरण किया गया।

इस अवसर पर योगेंद्र सिन्हा ने बताया कि महादेव को बेल का पत्र बहुत ही प्रिय है । हर शिव भक्त महादेव की पूजा अर्चना करने के समय बेल के पत्र उन्हें अर्पित करता है । इसके लिए हम लोग इधर-उधर से दूसरे के द्वारा लगाए गए बेल के पेड़ से पत्ते तोड़कर देवाधिदेव महादेव को अर्पित करते हैं ।
तो इस शिवरात्रि में मैंने लगभग 5000 बेल का पौधे कुसुमकसा मंडल के आने वाले ग्राम पंचायत सुवर बोड़ मे सुबह 11 बजे जिला पंचायत सीईओ सुनील चन्द्रवंशी व जनपद C O डी डी मांडलें के हाथो पौधा वितरण हुआ उसके बाद ग्राम पंचायत भरिटोला 43 मे 12 बजे व ग्राम पंचायत अडजाल मे 1 बजे वितरण किया गया ।

जिसमे सभी ग्राम पंचायत के सरपंच ममता मंडावी सुवरबोड़ ग्राम पंचायत सरपंच अडजाल गीता भंडारी ग्राम पंचायत सरपंच भरिटोला 43 के राजकुमारी देहारी भाजपा उपाध्यक्ष गोपाल साहू, भाजपा महामंत्री मितेन्द्र वैष्णो, पोषण भुआर्य युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन साहू मण्डल उपाध्यक्ष मंजू चक्रधारी भाजपा नेता प्रताप सहित ग्राम पंचायत सचिव किशुन पटेल व ग्राम पटेल सहित ग्रामीण जनों के सहयोग से यह कार्यक्रम सफल हुआ । माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के एक पेड़ मां के नाम के तहत 15 फ़रवरी को शिवरात्रि के पावन पर्व पर कुसुमकसा मंडल के अंतर्गत सभी गॉव मे बेल पत्र पौधा वितरण किया गया ।

जिससे एक पेड़ मां के नाम के तहत शिवरात्रि के पावन पर्व पर शिव भगवान को चढ़ाने वाला बेल पत्र अब सनातनी भाई-बहन स्वयं पौधा लगाकर बाबा शिव भोलेनाथ को अर्पण करेंगे ।

कुसुमकसा भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा ने कहा इस तरह से हमारे प्रयास से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक कदम होगा साथ ही सनातनी भाई बहनों को पूजा के लिए पौधा भी मिल जाएगा जिसमें वह अपने द्वारा लगाए गए पौधे की पत्ती से महादेव की पूजा अर्चना कर सकेंगे ।






