दल्ली राजहरा

बुधवार 11 जून 2025

भोजराम साहू 9893765541

 

  जिले के डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम कुदारी दल्ली के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला तथा डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम जुन्नापानी के शासकीय प्राथमिक स्कूल में विगत 02 सालों से शिक्षकों एवं विषयवार शिक्षकों की कमी से जूझ रहा था। पिछले कुछ वर्षों से ग्रामीण एवं शाला प्रबंधन समिति के सदस्य शिक्षकों की लगातार मांग कर रहे थे। स्कूलों में शिक्षकों की कमी से बच्चों को पढ़ाई में कई समस्याएं आ रही थी। शिक्षकों की कमी को देखते हुए स्कूल चलाना न केवल बच्चों के भविष्य के लिए हानिकारक था, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता पर भी गहरा प्रभाव डाल रहा था। लेकिन अब मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में युक्तियुक्तकरण की पहल ने इस स्कूल में बेहतर शिक्षा हेतु एक नई उम्मीद की किरण जगाई है। हाल ही में युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया के तहत डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम कुदारी दल्ली के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में गणित विषय के लिए शिक्षक श्री रामकुमार भुआर्य तथा कला विषय अंतर्गत शिक्षक श्री लोमेश कुमार की नियुक्ति की गई है। इसी तरह डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम जुन्नापानी के शासकीय प्राथमिक स्कूल में प्रधान पाठक के रूप में श्रीमती अंजली कुरेटी तथा सहायक शिक्षक श्री शिव कुमार नागवंशी की नियुक्ति की गई है। इस तरह से सुदूर वनाचंल के ग्राम कुदारी दल्ली एवं जुन्नापानी स्कूलों में शासन के युक्तियुक्तकरण के नीति के तहत शिक्षकों की नियुक्ति की बहुप्रतीक्षित मांग होने पर विद्यार्थी, शिक्षकों एवं पालकों में सर्वस्व हर्ष व्याप्त है। अपने गांव के स्कूलों में शिक्षकों की सौगता मिलने से वे सभी अपने नवनिहालों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण को लेकर पूरी तरह से आशान्वित नजर आ रहे हैं।
 इन स्कूलों में नए शिक्षकों की पदस्थापना होने से ग्राम कुदारी दल्ली के सरपंच श्रीमती रिस्की बुग्गा, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री जान सिंह साहू तथा ग्राम जुन्नापानी के सरपंच श्रीमती श्वेता पोर्ते एवं शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री चोवाराम साहू एवं ग्रामीणों ने मांग पूरी होने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके प्रति विनम्र आभार व्यक्त किया है।
  उल्लेखनीय है कि युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया से न केवल स्कूल में पढ़ाई के स्तर में सुधार होगा, बल्कि इससे स्कूली विद्यार्थियों, पालकों, ग्रामीणों और स्कूल समिति के सदस्यों में भी खुशी की लहर दौड़ गई है। छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया को तेजी से पूरा कराया है। इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य स्कूलों में शिक्षकों की कमी और संसाधनों के असमान वितरण की समस्या को दूर करना है। इस बदलाव से यहाँ पढ़ने वाले विद्यार्थियों के पालक, ग्राम पंचायत के पदाधिकारी सहित स्कूल की जनभागिदारी समिति के सदस्य बेहद उत्साहित हैं। इस तरह यह पहल न केवल शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने में सहायक होगी, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रति जागरूकता और विश्वास को भी मजबूत करेगी। ग्रामीणों और स्कूल समिति के सदस्यों का उत्साह इस बात का प्रमाण है कि शासन की यह पहल जनता के हित में है।

 

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!