
दल्ली राजहरा
बुधवार 25 फरवरी 2026
भोजराम साहू 9893 765541
डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम छिंदगांव के आगे मरकाटोला के पास हादसे में आज 7 वर्षीय स्कूली छात्र वेदांशी साहू की मौत हो गई । घटना में स्कूली वाहन के ड्राइवर की लापरवाही सामने आ रही है ।

घटनाक्रम इस प्रकार से है कि आजाद पब्लिक स्कूल डौंडी का स्कूल वाहन तूफान फोर्स क्रमांक CG 24 L 3090 जिसकी क्षमता 15 सीट की है उसमें 22 छात्र सवार थे ।

इनका प्रतिदिन का रूट था कि यह स्कूली बच्चों को छोड़ने के लिए आसपास के विभिन्न गांव जिसमें भंडारी पारा , छीनदगांव मरारटोला लिमहा टोला गुडूम कच्चे जाकर पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को छोड़ने का काम करते थे ।

जानकारी के अनुसार आज चालक दिवाकर के बजाय परिचालक विकास यादव के द्वारा वाहन चलाया जा रहा था । पुल के आगे परिचालक गाड़ी को नियंत्रित नहीं कर पाया और गाड़ी रिवर्स होकर नाले में गिर गई । जिससे पानी में डूबने के कारण देवांशी की मृत्यु हो गई ।
घटना की जानकारी जैसे ही लोगों को मिली उन्होंने पुलिस प्रशासन तथा 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही डौंडी नगर निरीक्षक उमा ठाकुर की टीम घटनास्थल पर तुरंत पहुंच गए तथा सभी बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडी ले जाया गया । बताया जा रहा है कि इसमें से 13 से अधिक बच्चे घायल हैं । घटना के समय स्कूल वैन में 21 बच्चे सवार थे ।पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दुर्घटना के बाद स्कूली वाहन को जप्त कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है ।

घटना की स्थिति के बारे में घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि इस घटना में स्कूल प्रशासन की लापरवाही नजर आ रही है क्योंकि स्कूल प्रशासन के द्वारा क्षमता से अधिक बच्चों को वाहन में बैठाया गया था ।

आपको बता दें कि मृतक छात्रा के पिता चिमनलाल की 25 जुलाई 2025 में ट्रैक्टर में पलटने से से मृत्यु हो गई थी 7 महीना नहीं हुए और अब नन्ही बालिका की मौत ने परिवार में दुख का पहाड़ खड़ा कर दिया है अब उनके घर में मां के साथ 11 वर्षीय मृतक छात्रा की बड़ी बहन है ।





