
दल्ली राजहरा
सोमवार 23 मार्च 2026
भोजराम साहू 9893 765541
रति राम कोसमा ( अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा ) ने बताया कि दल्ली राजहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बहु प्रतीक्षित कार्यकारिणी का अनुमोदन प्रदेश कांग्रेस कमेटी से होने के उपरांत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री चंद्रेश हिरवानी जी के द्वारा जारी किया गया।

कार्यकारिणी में दल्ली राजहरा के 31 सक्रिय कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है, जिसमें एक कोषाध्यक्ष के साथ 6 उपाध्यक्ष आठ महामंत्री एवं 11 सचिव एवं पांच कार्यकारिणी सदस्यों की सुदृढ़ कमेटी का गठन किया गया है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रतिराम कोसमा ने कहा कि इस कमेटी के गठन के उपरांत दल्ली राजहरा में कांग्रेस संगठन को और भी अधिक मजबूती के साथ खड़ा करते हुए प्रत्येक बूथ में कांग्रेस को मजबूती दिलाया जाएगा बुथवार कमेटी बनाया जाना है इसके साथ ही वार्डबार कमेटियों का भी गठन शीघ्र ही किया जाएगा।

दल्ली राजहरा के सभी वरिष्ठ नेताओं, सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारीयो को साथ लेकर कांग्रेस को मजबूती दिलाते हुए आगामी चुनाव में कांग्रेस का परचम लहराने के लिए हर संभव प्रयास किया जावेगा ।





