रायपुर। भारतीय जनता पार्टी 4 मार्च को रायपुर के प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाउ ठाकरे परिसर में संयुक्त मोर्चा की महा बैठक का आयोजन कर रही है। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश चंद्राकर ने बताया कि भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा 4 मार्च को संयुक्त मोर्चा की महा बैठक का आयोजन रायपुर में प्रदेश भाजपा कार्यालय में हो रहा है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सभी प्रदेश पदाधिकारी सभी जिला व संभाग प्रभारी सभी जिला अध्यक्ष और महामंत्री विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय सहित सभी संगठन प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस बैठक में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री,सांसद व प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रभारी संगम लाल गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश चंद्राकर ने उक्त बैठक में सभी जिम्मेदार प्रदेश पदाधिकारी जिला प्रभारी संभाग प्रभारी जिला अध्यक्ष महामंत्री को उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

Spread the love
News Desk

By News Desk

hamaradallirajhara.in "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!