छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध
“देश जीतेगा _ टीबी हारेगा।” टी बी मुक्त भारत अभियान का विश्व क्षय दिवस पर नगर में आयोजन।

दल्ली राजहरा
मंगलवार 24 मार्च 2026
भोजराम साहू 9893 765541
देश जीतेगा टीबी हारेगा थीम पर विश्व क्षय दिवस का आयोजन उप स्वास्थ्य केन्द्र चंदेनी भाठा रेलवे अस्पताल दल्ली राजहरा में किया गया ।

टी . बी . मुक्त भारत अभियान के विषय में स्वास्थ्य सुपरवाइजर रेखू राम साहू ने बताया कि दो सप्ताह से खांसी आना, खांखर में खून आना, अचानक से वजन में कमी आना, भूख नही लगना, रात में पसीना आना, थकान महसूस होना, गर्दन में गाठ, पेट में लगातार दर्द होना, पेशाब में खून जाना, जोड़ों में दर्द होना, सांस लेने में तकलीफ होना उक्त लक्षण वाले व्यक्ति टी बी के संभावित मरीज हो सकतें है ।

मितानिन अपने अपने पारा ,मुहल्ला , वार्डों में घर घर जाकर सर्वे करेंगे । तथा संभावित मरीजों की पंजीकृत करके जांच के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चिखलाकसा भेजेंगे । टीबी के कारक माइक्रोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस बैक्टीरिया, संक्रमित व्यक्तियों के खांसने एवं छिकने से, कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता, भीड़ भाड़ वाली जगह में रहना, अस्वस्थ जीवन शैली फैलाव के कारण है।उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों में विशेष ध्यान देना तथा 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों, कुपोषित, धुम्रपान करने वाले, मधुमेह के मरीज, एचआईवी संक्रमित, टीबी मरीजों के लगातार संपर्क में रहने वाले, पूर्व टीबी के मरीजों में संक्रमण जल्दी फैलता है।

बचाव के लिए उपाय उन्होंने बताया कि पूर्व टीबी मरीजों से सुरक्षित दूरी रखें, खांसते एवं छीकते समय मुंह ढकें , धुम्रपान न करें! टीबी मरीजों का इलाज डाट्स पद्धति से नि:शुल्क किया जाता है!आयोजन में स्वास्थ्य कर्मचारीगण, मितानिन एवं वार्डवासी उपस्थित थे ।





