दल्ली राजहरा मंगलवार 8 जुलाई 2025 भोज राम साहू 9893765541दल्ली राजहरा शिव संस्कार धाम वार्ड क्रमांक 8 सावन माह के पावन अवसर पर दल्ली राजहरा स्थित शिव संस्कार धाम से करीब 70 श्रद्धालुओं का कांवरिया दल बैजनाथ धाम (झारखंड) के लिए भक्ति भाव से रवाना होगा । जिसकी जानकारी समिति के सांस्कृतिक सचिव जे आर यादव, संरक्षक सोमित साहू, उपकोष अध्यक्ष रमेश रावटे, तथा साधु राम सुरेंद्र ने दी उनके द्वारा बताया गया कि इस साल श्रवण मास का शुरुवात 11जुलाई से हो रही है,,शिव भक्त बड़े ही उत्साहित है इस पावन मास के लिए क्योकि इस महीना को शिव साधना के लिए विशेष माना जाता हैं l इसी उत्साह से ओत प्रोत शिव संस्कार धाम बोल बम कावड़िया समिति भी है,हर साल की तरह इस साल भी 12 जुलाई दिन शनिवार को सुबह 9 बजे बाबा बैधनाथ धाम की कावड़ यात्रा के लिए जाएगे जिसकी जोर शोर से तैयारी कर रहे है इस साल कुल 70 कावड़िये जाएगे बाबा धाम जिसमे एक डाकबम बाकी 69 बोल बम होगे lइस साल की कावड़ यात्रा मे विशेष आकर्षण होगी महाकाल की पालकी ,,हमारे शहर मे ही निर्मित महाकाल की पालकी लेकर जाएगे बाबाधाम इसमे,,6 लोग महाकाल की पालकी कावड़ लेकर ,शेष कावड़िया कावड़ मे सुल्तानगगंज से गंगाजल लेकर बाबाधाम की 110 की पैदल कावड़ यात्रा करेंगे। यह यात्रा पूरी तरह से सामूहिक और भक्तिमय माहौल में की जा रही है। सभी श्रद्धालु बैजनाथ धाम जाकर बाबा वैद्यनाथ को गंगाजल अर्पित करेंगे। यात्रा के दौरान कांवरियों के ठहरने और भोजन की भी विशेष व्यवस्था रखी गई है।Spread the lovePost navigationविश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का शौर्य प्रशिक्षण शिविर राजनांदगांव में संपन्न l “सेवा को मिला सम्मान !” सेजस नया बाजार राजहरा में सेवा निवृत्त व्याख्याता गण का किया गया सम्मान !