दल्ली राजहरा

मंगलवार 24 फरवरी 2026

भोजराम साहू 9893 765541

 

     कल दिनांक 23/03/2026 दिन सोमवार को जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ ने शहीद ए आजम भगत सिंह, राज गुरु सुखदेव जी के शहादत को याद कर शहीद दिवस का किया आयोजन ।

इस शहीद दिवस के आयोजन में जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ ने कुसुम कसा से दल्ली राजहरा तक बाईक रैली का आयोजन किया । साथ ही मुख्य चौक चौराहों पर जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ से  संबंध नवा-बिहान के कलाकारों द्वारा शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव जी के फांसी को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रदर्शन  कर आम जनता को सन्देश दिया कि किस तरह वे लोग हमारी आजादी के लिये हँसते हँसते फांसी के फंदे पर झूल गए।
    जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के   सैंकड़ों कार्यकर्ता सबसे पहले कुसुम कसा में दोपहर 02 बजे एकत्रित हुए और दोपहर 02:30 को कुसुम कसा के दल्ली चौक (अपना ढाबा) से बाईक रैली प्रारंभ किया गया । यह रैली कुसुमकसा के बस स्टैंड चौक पर रुक कर शहीद ए आजम भगत सिंह, राजगुरु सुखदेव जी के फाँसी ऊपर आधारित नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया । 

रैली ग्राम पथरा टोला पहुंच वँहा चौक पर नुक्कड़ नाटक दिया गया और यह रैली फिर मानपुर चौक, नया बस स्टैंड दल्ली राजहरा के गुप्ता चौक, जे.डी.ऑफिस , शहीद वीर नारायण सिंह चौक के पास भी यही  सिलसिला दोहराया गया ।  रैली शहीद   अस्पताल के पास पहुँची जहां पर शहीद अस्पताल के मुख्य चिकित्सक डॉ शैबाल जाना जी अपने स्टाप के साथ व छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ साथी राजाराम  व लाल हरा परिवार के सैकड़ों आम जन ने रैली में सम्मिलित होकर नुक्कड़ नाटक को देखा और इंकलाब जिंदाबाद… शहीद साथियों को लाल सलाम… के नारे लगाए

फिर रैली शहीद चौक यूनियन ऑफिस पहुंची वहां भी इसी नाटक को दोहराया गया । अन्तिम में वार्ड नं 17 के गोवर्धन मैदान (कृष्णा मंदिर) के पास नुक्कड नाटक का समापन किया गया ।

इस नुक्कड़ नाटक का मुख्य उद्देश्य था भगत सिंह राजगुरु सुखदेव के इतिहास को जन-जन तक पहुंचाया जाय । इस बाइक रैली में आम जनता के साथ जन मुक्ति मोर्चा के महेंद्र कुमार गंजीर, यादराम कोर्राम, पवन विश्वकर्मा, रूपा साहू, भोमराज, भागवत दास,  चंद्रशेखर यादव, गौतम कोठारी, सन्तोष निषाद, भँवर सिंग साहू, भँवर सिंह मसिया, जीवन निर्मलकर, कुशल यादव, के साथ सैकड़ों साथियों ने हिस्सा लिया।

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!