दल्ली राजहरामंगलवार 24 मार्च 2026भोजराम साहू 9893 765541 सरस्वती शिशु मंदिर दूधली की छात्रा आकांक्षा साहू सरस्वती शिशु मंदिर दूधली (माली घोरी) की प्रतिभावान छात्रा आकांक्षा साहू ने अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए जवाहर नवोदय विद्यालय की चयन परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। इस उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।खपरी निवासी मोहित साहू की सुपुत्री और गौतम साहू की पौत्री, आकांक्षा शुरू से ही एक मेधावी छात्रा रही हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य चेमन लाल साहू ने उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आकांक्षा ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी है। उनकी इस उपलब्धि पर माँ दंतेश्वरी शिक्षण समिति दूधली के अध्यक्ष संजय दुबे, उपाध्यक्ष गंगाराम देशमुख, कोषाध्यक्ष राजकुमार प्रभाकर, व्यवस्थापक अमरू राम, और सदस्य नागेश्वरी ठाकुर व रुक्मणी साहू ने बधाई दी है।साथ ही सरपंच पीलेश्वरी, आचार्य टकेश निर्मलकर, अश्वन पटेल, लालचंद साहू, केशव ठाकुर, हितेश्वरी देशमुख, पद्मिनी पटेल, सुखवंती गजीर, दिनेश्वरी ठाकुर, सावित्री चंद्राकर, सावित्री धनकर, अमीन देशमुख और मुकेश देशमुख ने छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। वेदांत गौर का नवोदय विद्यालय में वेदांत गौर पिता श्री रामकुमार गौर ने जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन 13 स्थान प्राप्त कर जवाहर नवोदय विद्यालय दुधली बालोद में चयन प्राप्त किया है। उनकी इस सफलता से माता पिता, सरस्वती शिशु मंदिर कुसुमकसा विद्यालय परिवार एवं स्नेहजनों में खुशी का माहौल है। वेदांत की मेहनत, लगन, समर्पण और अनुशासन इस उपलब्धि के पीछे प्रमुख कारण रहे।व्यवस्थापक बी.के. मिश्रा,प्रधानाचार्य नंद लाल कोसमा , शिक्षक श्री विरेंद्र सिवाना जी, राकेश कोमरे, परमेश्वर राणा, डोमेंद्र गांवरे, मेनका यादव, लिलेश्वरी सिवाना, सत्यवती साहू, लश्केश्वरी साहू, यशोदा साहू, कांति साहू, एवं सभी विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्य ने बधाई दी गांव Spread the lovePost navigation“शहीद ए आजम भगत सिंह” को लाल सलाम से गुंजा दल्ली राजहरा । “देश जीतेगा _ टीबी हारेगा।” टी बी मुक्त भारत अभियान का विश्व क्षय दिवस पर नगर में आयोजन।