दल्ली राजहराबुधवार 25 मार्च 2026भोजराम साहू 9893 765541नगर पालिका परिषद् दल्ली राजहरा के सामान्य सभा की बैठक में आज दिनांक 25.03.2026 को सम्पन्न हुई। जिसमे वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अनुमानित आय रू. 1807.40 लाख (रू. अट्ठारह करोड़ सात लाख चालीस हजार) तथा अनुमानित व्यय रू. 1804.68 लाख (रू. अट्ठारह करोड़ चार लाख अड़सठ हजार) का आय-व्यय पत्रक (बजट) पारित किया गया। जिसके अनुसार वर्ष के अंत में रूपयें 2.72 लाख (रू. दो लाख बहत्तर हजार) लाभ का बजट प्रदर्शित किया गया है।निकाय के वर्ष 2026-27 के बजट में मुख्य रूप से राजस्व एवं पूंजीगत आय एवं व्यय निम्नानुसार प्राप्त होने का अनुमान लगाया गया है।अनुमानित आय 985.83 लाख रुपए राजस्व के रूप में 821.57 लाख पूंजीगत आय अनुमानित कुल आय 1807.40 रुपए अनुमानित व्यय राजस्व के रूप में 951.87 लाख रुपए पूंजीगत 852.81लाख रुपए कुल अनुमति व्यय 1804.68 जिसमें 2.72 लाख रुपए अनुमानित लाभ बताया गया । नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा किये गये कार्यों की उपलब्धि / प्रस्तावित कार्य के बारे में जानकारी दी गई ।➡️💥🌺केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना🌺💥⬅️👉 निकाय क्षेत्र एवं आसपास के ग्रामीण अंचलो के बच्चो के अध्ययन हेतु केंद्रीय विद्यालय का निर्माण कार्य चिखलाकसा में प्रगति पर एवं केन्द्रीय विद्यालय का संचालन अस्थायी रूप से बीएसपी प्राथमिक शाला क. 06 में आगामी शिक्षा सत्र से संचालित किया जायेगा।➡️💥🌺 पेयजल व्यवस्था🌺⬅️👉 निकाय क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न वार्डो क. 01,02,03,04,05.09 में रू. 77.00 लाख से पाईपलाईन मरम्मत, विस्तारीकरण एवं बोर खनन की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। इससे समस्याग्रस्त वार्डो के नागरिको को जलसंकट से मुक्ति मिलेगी तथा शासन के मंशानुसार निकाय को टेंकर मुक्त किये जाने हेतु भरसक प्रसास किया जा रहा है।👉 पेयजल व्यवस्था में दीर्घकालीन सुविधा हेतु 2 लाख लीटर क्षमता की नये पानी टंकी का निर्माण प्रक्रियाधीन है ।👉. जल आवर्धन योजना में छूटे हुए क्षेत्र में जल आपूर्ति हेतु डी. आई पाईप लाईन बिछाने का कार्य प्रक्रियाधीन है।➡️🌺💥 सड़क एवं नाली निर्माण💥🌺⬅️👉 विभिन्न वार्डों में सडक निर्माण कार्य के मरम्मत एवं नये कार्यों के विस्तार हेतु रु 48.00 लाख की लागत से निर्माण कार्य कराये जाना है।👉 विभिन्न वाढों में सड़क एवं नाली निर्माण का कार्य अधोसंरचना मद से राशि रू. 299.00 लाख से कराया जा रहा है।👉 विभिन्न वार्डों में सड़क एवं नाली निर्माण कार्य अधोसंरचना मद से राशि रू. 79.90 लाख से प्रक्रियाधीन है।➡️🌺💥 प्रकाश व्यवस्था 💥🌺⬅️👉. प्रकाश व्यवस्था हेतु एल.ई.डी. लाईट स्थापना पोल सहित लागत राशि रू. 39.77 लाख की कार्ययोजना तैयार किया गया है।➡️🌺💥 शासन से अनुदान 💥⬅️-👉 राष्ट्रीय परिवार सहायता योजनान्तर्गत पात्र बीपीएल परिवार को पूर्व में रू. 20000.00 की सहायता राशि प्रदान की जाती थी अब वर्तमान में राशि रु. 25000.00 की सहायता राशि प्रदाय किया जायेगा।👉 निकाय क्षेत्रान्तर्गत 07 नये ऑगनबाड़ी निर्माण हेतु शासन को कार्ययोजना भेजा गया है।👉. 100 बिस्तर अस्पताल खोलने हेतु प्रतिपुरक बजट में शामिल करने हेतु प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया गया है।👉. केलाबाड़ी पूर्व माध्यमिक शाला के उन्नयन हेतु शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।➡️💥🌺सांसदनिधि से 🌺💥⬅️कलामंच का निर्माण कार्य कराया जाना है।➡️💥🌺 शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार 🌺💥⬅️👉 18 नग ई रिक्शा कय कर अपशिष्ट संग्रहण में सुधार किया गया ।👉 नालियो की सफाई हेतु नाला मेन की व्यवस्था की गई।👉 वार्ड क. 13 में नये एस. एल.आर .एम. सेंटर निर्माण कार्य कराया जाना प्रक्रियाधीन है। 👉 पुराने एस.एल.आर.एम. सेंटर के अधुनिकीकरण तथा मरम्मत हेतु निविदा की कार्यवाही किया गया।Spread the lovePost navigationचैत्र नवरात्रि पर लौह नगरी दल्ली राजहरा में स्थापित किए गए हैं 837 से अधिक मनोकामना ज्योति कलश l “आदि शक्ति मां महामाया भक्तों की मनोकामना करती है पूर्ण , राजघराने के अलावा 12 गांव की कुलदेवी है मां महामाया l”