
दल्ली राजहरा
बुधवार 01 अप्रैल 2026
भोजराम साहू 9893 765541
🌺💥विशेष 💥🌺
कल दूसरे दिन तीन मैच खेले गए जिसमें पहला मैच राजहरा इंडियन विरुद्ध यस टी 11 ,दूसरा मैच सनी स्टार विरुद्ध एमजी वॉरियर्स एवं तीसरा मैच जीबी स्कूल स्पोर्ट्स नागपुर विरुद्ध अंजनी स्टार के बीच खेला गया ।
आज का मैच पहला मैच
MJ WARRIORS VS THUNDER THREE
शाम 6.20 बजे टॉस 6.25 बजे प्लेइंग लिस्ट 6.30 बजे मैच प्रारंभ

दूसरा मैच
INDIAN RAILWAY VS ANJALI STAR

रात 7.50 बजे टॉस 7.55 बजे प्लेइंग लिस्ट 8.00 मैच प्रारंभ
तीसरा मैच
SUNNY STAR VS JIBI SCHOOL OF SPORTS

रात 9.20 बजे टॉस 9.25 बजे प्लेइंग लिस्ट 9.30 बजे मैच प्रारंभ
🌺💥समाचार 💥🌺
खेलबो राजहरा फाउंडेशन के तत्वाधान में राजहरा प्रीमियर लीग सीजन_ 5 की शुरुआत दल्ली राजहरा के राजहरा क्रिकेट एसोसिएशन के ग्राउंड में भव्यता के साथ हो चुका है। इस प्रीमियर लीग के संरक्षक हैं विशाल मोटवानी । कल तीन मैच खेले गए ।
पहला मैच राजहरा इंडियन के विरुद्ध यस टी 11 के बीच खेला गया ।
इस मैच में राजा इंडियन ने टॉस जीता और फील्डिंग करने का फैसला किया राजहरा इंडिया ने निर्धारित 10 ओवर में 4 विकेट खोकर 104 रन बनाए थे । यस टी 11 ने निर्धारित 10ओवरों में 7 विकेट पर 99 रन ही बना पाई । यह मैच रोमांच से भरा रहा अंतिम ओवर में राजहरा इंडियन को 6 बालों पर छह रन बना ने थे लेकिन सटीक गेंदबाजी के बदौलत विकास मथाना ने एक ही ओवर में तीन विकेट लेकर राजहरा इंडियन के हाथों से जीत छीन ली । इस मैच राजहरा इंडियन की ओर से विकास भंडारी ने 12 बाल में चार छक्के की मदद से 24 रन बनाए । ज्ञानेश्वर 13 बॉल पर दो छक्के की मदद से 21 रन पुरुषोत्तम 14 बॉल पर एक छक्के की मदद से 15 रन डोमेन्द्र आठ बाल पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 17 रन भोला 7 बॉल पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 15 रन कपिल एक रन अमरेश एक रन सुशील एवं विजय खाता ही नहीं खोल पाए वही यस टी 11 की ओर से महेश ने दो ओवर पर 14 रन कुणाल ने दो ओवर पर 33 रन दिए योगेंद्र प्रसाद ने दो ओवर पर 19 रन देकर एक विकेट परमेश्वर ने दो ओवर में 23 रन देकर दो विकेट विकास मथाना ने दो ओवर पर 8 रन देकर तीन विकेट लिए ।

यस टी -11 की ओर से योगेंद्र साहू ने 9 बॉल पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से 19 रन जीतू गंजीर ने 13 बॉल पर तीन छक्के की मदद से 21 रन महेश पांच बाल पर एक रन आदित्य 14 बॉल पर एक चौके और दो छक्के की मदद से 21 रन मुराज तीन बॉल पर छह रन एवं प्रकाश साहू 16 बॉल पर एक चौके और दो छक्के की मदद से 20 रन इस तरह यस टी 11 ने निर्धारित 10 ओवर में 101 रन बनाएं।राजहरा इंडियन की ओर से पुरुषोत्तम ने दो ओवर में 27 रन विकास भंडारी ने दो ओवर में 18 रन कपिल नायडू ने दो ओवर में 23 रन देकर दो विकेट लिए विक्की साहू ने दो ओवर में पांच रन देकर एक विकेट तथा डोमेंद्र कुमार ने दो ओवर पर 23 रन दिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विकास मथाना को दिया गया ।

दूसरा मैच सनी स्टार विरुद्ध एम जे वारियस
इस मैच में एमजे वॉरियस ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया सनी स्टार ने निर्धारित 10 ओवर में 129 रन बनाएं तथा एम जे वारियस ने 7 विकेट पर 102 रन ही बना पाये । सनी स्टार के द्वारा 12 रन से इस मैच में जीत दर्ज की गई।इस मैच में सर्वाधिक रन टीनू ने बनाए उन्होंने 17 बॉल पर एक चौके और छह छक्के की मदद से 46 रन सरवन कोरराम ने 14 बॉल पर एक चौके और 6 छह के की मदद से 42 रन एवं अक्षय शिवहरे ने 20 बॉल पर चार चौके और दो छक्के की मदद से 35 रन बनाएं।
सनी स्टार के द्वारा बैटिंग इस प्रकार से रहा अक्षय शिवहरे 20 बॉल पर चार चौके और दो छक्के की मदद से 35 रन आशीष जैन 11 बॉल पर तीन छक्के की मदद से 22 रन सरवन कोर्राम 14 बॉल पर एक चौके और छह छक्के की मदद से 42 रन किशन धनकर एक बॉल पर 4 रन प्रद्युम्न 5 बॉल पर 4 रन गोपेश्वर ठाकुर 5 रन इशू कुमार एक रन तथा यीशु कुमार और पीएम सोहेल ने खाता ही नहीं खोल पाए । एम जे वारिस की बोलिंग में चुरामन ने दो ओवर में 23 रन खिलावन दो ओवर में 17 रन देकर दो विकेट टीनू निषाद ने दो ओवर में 15 रन दे कर दो विकेट मुकेश कुमार ने दो ओवर में 37 रन देकर एक विकेट तथा चंपा कोपेंद्र ने दो ओवर में 30 रन देकर तीन विकेट लिए ।

एमजी वारिस की बल्लेबाजी इस प्रकार से रहा खेमा ठाकुर 5 बॉल पर एक चौके की मदद से 7 रन टीनू पांडे 11 बॉल पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से 19 रन , टीनू निषाद 17 बॉल पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 46 रन मुकेश कुमार 14 बॉल पर 9 रन अविनाश चार बॉल पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 11 रन । मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सरवन कोर्राम को दिया गया ।
तीसरा मैच अंजनी स्टार और जीबी स्कूल ऑफ़ स्पोर्ट्स नागपुर के बीच खेला गया ।
अंजनी स्टार ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला लिया इस मैच में जीबी स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स नागपुर ने निर्धारित 10 ओवर में पांच विकेट पर 157 रन बनाए ।वहीं अंजनी स्टार ने निर्धारित 10 ओवर में 9 विकेट खोकर 93 रन ही बना पाए । जीबी स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स नागपुर ने 64 रन से इस मैच को जीत लिया ।

इस मैच में योगेंद्र ने 17 बॉल पर दो चौके और छह छक्के की मदद से 51 रन प्रवीण कुमार साहू ने एक चौके और पांच छक्के की मदद से 38 रन यतेंद्र कुमार ने 10 बॉल पर एक चौके और चार छक्के की मदद से 33 रन बनाएं वहीं किरण कुमार ने दो ओवर पर 9 रन देकर दो विकेट प्रियांशु ने दो ओवर में 16 रन देकर दो विकेट मोहन ने एक ओवर में आठ रन देकर दो विकेट लिए ।
जीबी स्कूल ऑफ़ स्पोर्ट्स नागपुर का बैटिंग इस प्रकार से रहा । मोहन ठाकुर 7 बॉल पर एक चौके और तीन छक्के की मदद से 22 रन योगेंद्र 17 बॉल पर दो चौके और छह छक्के की मदद से 51 रन पियूष नेगी 11 बॉल पर एक चौके और दो छक्के की मदद से 21 रन लिखनऊ 13 बॉल पर 3 छक्के की मदद से 24 रन यतेंद्र 10 बॉल पर एक चौके और चार छक्के की मदद से 33 रन बनाएं ।अंजनी स्टार की ओर से बोलिंग में विक्टर ने दो ओवर में 36 रन देकर एक विकेट विवेक वर्मा ने दो ओवर में 25 रन दे कर दो विकेट कुलदीप ने दो ओवर में 23 रन देकर एक विकेट लिए ।
अंजनी स्टार की बैटिंग इस प्रकार से रहा सोनू सात बॉल में छह रन प्रवीण कुमार 15 बॉल पर एक चार और पांच छक्के की मदद से 38 रन ओमी 7 बाल पर तीन रन राजकुमार साहू 7 बॉल पर तीन रन जयवंत आठ बॉल पर तीन छक्के की मदद से 18 रन देवराज 6 बॉल पर चार रन बनाए।जहां विक्टर जाऐश विवेक वर्मा ने खाता ही नहीं खोल पाए । जीबी स्कूल ऑफ़ स्पोर्ट्स नागपुर से बैटिंग में पीयूष नेगी दो ओवर में 16 रन देकर दो विकेट योगेंद्र दो ओवर में 34 रन देकर एक विकेट संदीप मेश्राम दो ओवर में 11 रन देकर शून्य मोहन ठाकुर एक ओवर में आठ रन देकर लेकर दो विकेट लिए
सनी स्टार की गेंदबाजी इस प्रकार से रहा राकेश कुमार दो ओवर में 29 रन देखकर दो विकेट इशु कुमार दो ओवर में 32 रन देखकर 3 विकेट आशीष जैन दो ओवर में 9 रन देकर एक विकेट गोपेश्वर ठाकुर दो ओवर में 17 रन देकर एक विकेट लिए । मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार योगेंद्र को दिया गया।
सभी मैच में मैच रेफरी अमित बादल तिवारी एमडी फरीद स्कोर सूरज दास ने भूमिका निभाई ।
समाचार सहयोग परितोष हंसपाल एवं अमित बादल तिवारी




