कवर्धा, 25 जनवरी 2023। राज्य शासन के परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, वन, एवं जलवायु परिवर्तन विधि एवं विधायी कार्य विभाग श्री मोहम्मद अकबर कवर्धा में आयोजित राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह कवर्धा आचार्य पंथ गृंथ मुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान आयोजित होगा। श्री अकबर गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में प्रातः 9 बजे ध्वाजारोहण करेंगे। आयोजन की मीनट टू मीनट कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। कैबिनेट मंत्री श्री अकबर का पीजी कॉलेज मैदान में 8ः58 बजे आगमन होगा। प्रात 9 बजे ध्वजारोहण, राष्ट्रीय धुन एवं परेड द्वारा सलामी होगी। 9ः5 बजे पेरड का निरीक्षण एवं परेट का मार्चपास्ट होगा। 9ः25 बजे मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री जी का संदेश का वाचन किया जाएगा। 9ः40 बजे स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। 10ः10 बजे विभिन्न विभागों व योजनाओं की चलित झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। 10ः30 बजे पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र का वितरण किया जाएगा इसके बाद मुख्य अतिथि समारोह स्थल से प्रस्थान करेंगे। Spread the lovePost navigationकांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए 15 लोग, अनिल सिंह ने भाजपा की गमछा पहना कर किया स्वागत । हर व्यक्ति को वोट डालने का अधिकार तभी होगा, जब मतदाता सूची में नाम होगा-कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे