दल्ली राजहराशनिवार 04 अप्रैल 2026भोजराम साहू 9893 765541लगभग 40000 की आबादी वाले शहर में एक भी ऐसा शासकीय स्कूल ऐसा नहीं है जिसमें से उच्च स्तर की पढ़ाई होती हो । शहर की अधिकतर स्कूल निजी हैं या फिर संस्था की जिसमें शिक्षा राष्ट्रीय स्तर का नहीं हो पा रहा है । शहर में बेहतरीन शिक्षा व्यवस्था के लिए नगर के जनप्रतिनिधियों ने केंद्रीय विद्यालय की मांग सरकार से लंबे समय से करते आ रहे हैं । इसके लिए गोविंद वाधवानी अध्यक्ष राजहरा व्यापारी संघ के नेतृत्व में नगर में एक विशाल आंदोलन किए थे जहां जनप्रतिनिधियों ने आकर केंद्रीय विद्यालय के साथ-साथ विभिन्न मांगों को जल्द ही पूरा करने का आश्वासन दिया था। केंद्रीय विद्यालय के लिए जमीन आवंटित हो चुका है उसके लिए कार्य जैसे भूमि समतलीकरण का कार्य भी नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू के नेतृत्व में पूरी तरह से जारी है । वैकल्पिक रूप से केंद्रीय विद्यालय शुरुआत करने के लिए केंद्रीय विद्यालय की टीम जिला प्रशासन नगर के व्यापारी गण नगर पालिका परिषद और राजहरा प्रशासन के संयुक्त टीम ने बीयसपी के पूर्व प्राथमिक शाला क्रमांक 6 को चिन्हांकित किए थे। जिसके लिए जिला कलेक्टर दिव्या मिश्रा के निर्देशन में विद्यालय भवन की मरम्मत रंग और आवश्यक व्यवस्था बीएसपी के द्वारा पुरा कर भवन को सौपा जा चुका है । जिसकी रिपोर्ट फोटो सहित केंद्रीय विद्यालय को भी भेजी जा चुकी है लेकिन केंद्रीय मंत्रिमंडल से स्वीकृति नहीं मिलने के कारण कक्षाएं अब तक शुरू नहीं हो पाया है। जिसकी पूरी जिम्मेदारी जन प्रतिनिधियों को जाता है। या तो यह कह सकते हैं जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण नगर में केंद्रीय विद्यालय शुरू होने में अभी भी वक्त लग सकता है। केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश का समय 1 अप्रैल से 15 अप्रैल के मध्य रहता है अभी भी निर्धारित समय समाप्त होने में कुछ वक्त बचा है यदि जनप्रतिनिधि गण केंद्रीय मंत्रिमंडल में केंद्रीय विद्यालय की बात रखें तो हो सकता है 15 अप्रैल से पूर्व नगर में केंद्रीय विद्यालय की शुरुआत हो जाए । केंद्रीय विद्यालय की मांग क्योंकेंद्रीय विद्यालयों में कम फीस, आरक्षित वर्ग एवं बालिकाओं के लिए शुल्क में छूट, स्वच्छ पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होती हैं। इसके अलावा खेलकूद, संगीत, नृत्य, चित्रकला, डिजिटल लैब और अटल टिंकरिंग लैब जैसी आधुनिक सुविधाएं भी छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं। शहर के आसपास की कई शासकीय और केंद्रीय कर्मचारियों , स्थानीय कर्मचारियों व्यापारीयो के बच्चे को भी इस शिक्षा से लाभ मिलेगा बच्चे अपना भविष्य इस शिक्षा व्यवस्था से उज्जवल कर सकेंगे ।केंद्रीय विद्यालय के निर्माण की स्थितितोरण लाल साहू अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा ने बताया कि नगर पंचायत चिखलाकसा के अंतर्गत बरसाटोला के पास केंद्रीय विद्यालय के स्थायी भवन के लिए चयनित भूमि का निरीक्षण केंद्रीय विद्यालय रायपुर की टीम द्वारा किया जा चुका है। लगभग 7 एकड़ भूमि में से मुरूम पाटकर क्षेत्र का समतलीकरण कार्य पूरा हो चुका है। निर्माण कार्य तेजी से जारी है।गोविंद वाधवानी ( अध्यक्ष राजहरा व्यापारी संघ) के नेतृत्व में राजहरा के व्यापारी गण अशोक लोहिया राघवेंद्र शर्मा , रवि जायसवाल रमेश मित्तल केंद्रीय विद्यालय स्थल का निरीक्षण किया भवन में ताला लटका हुआ था केंद्र की ओर से ऐसी कोई भी गतिविधियां नहीं थी जिससे ऐसा महसूस हो सके की अस्थाई तौर पर स्कूल चालू करने का प्रयास किया जा रहा है। गोविंद वाधवानी के नेतृत्व में राजहरा व्यापारी संघ का प्रतिनिधिमंडल नगर के अनुभागीय अधिकारी सुरेश कुमार साहू से मुलाकात किया गया । उन्होंने बताया कि जिला कलेक्टर के आदेश पर बीएसपी प्रशासन के सहयोग से जो जिम्मेदारी हमें सौंपी गई थी उसे पूर्ण कर दिया गया है । गोविंद वाधवानी ने कहा कि हमें सरकार की ओर से आश्वासन दिया गया था कि इस सत्र में किसी भी तरह से केंद्रीय विद्यालय नगर एवं आसपास के लोगों को उपलब्ध कराया जाएगा सरकार हमें केंद्रीय विद्यालय से इस सत्र में वंचित कर रही है अभी भी हमारे पास समय है हम प्रयास करेंगे की केंद्रीय विद्यालय इसी सत्र में चालू हो जाए और क्षेत्र के बच्चों को इसका लाभ मिल सके ।Spread the lovePost navigationजोगीभाट में गांव के बैठक में हत्या करने वाले आरोपियों को डौंडीलोहारा पुलिस ने किया गिरफ्तार । राजहरा प्रीमियर लीग (RPL-5) सनी स्टार राजहरा इंडियन और थंडर थ्री ने जीता मैच ।