छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा आरक्षक के कुल 5967 पदों पर भर्ती हेतु शारीरिक नापजोख (पीईटी/पीएसटी) प्रक्रिया के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। यह प्रक्रिया 16 नवंबर 2024 से प्रारंभ होगी और रायपुर, धमतरी, दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर, रायगढ़, सूरजपुर, जगदलपुर एवं कोण्डागांव के निर्धारित परीक्षा स्थलों पर आयोजित की जाएगी।उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र छत्तीसगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट https://cgpolice.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने साथ आवश्यक दस्तावेज़ और प्रवेश पत्र लेकर ही चयन प्रक्रिया स्थल पर पहुंचे। समय पर पहुंचना अनिवार्य है।अधिक जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट https://cgpolice.gov.in पर जाएं।Spread the lovePost navigationभाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश चंद्राकर के नेतृत्व में किया गया राजधानी में राहुल गांधी का पुतला दहन बिग ब्रेकिंग: कुसुमकसा मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना में दुपहिया वाहन चालक की दर्दनाक मौत