दल्ली राजहरामंगलवार 28 अप्रैल 2026भोजराम साहू 9893 765541छत्तीसगढ़ शासन आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनान्तर्गत अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिये बालोद जिले में 300 सीटर बालक एवं 200 सीटर बालिका कुल 500 सीटर प्रयास आवासीय विद्यालय की स्वीकृति प्रदान की गई।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/04/VID-20260428-WA0035.mp4 माननीय आदिम जाति कल्याण मंत्री जी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिए गये निर्णय अनुसार विगत दो वर्षों से संभाग मुख्यालय दुर्ग में प्रयास आवासीय विद्यालय के भवन में विद्यालय एवं छात्रावास संचालित हो रहा था। जिसमें 201 बालक एवं 145 बालिका सहित कुल 346 विद्यार्थी अध्ययनरत है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में जिला बालोद में स्वयं के भवन निर्माण होने तक प्रयास आवासीय विद्यालय का संचालन अन्य शासकीय भवन में संचालन किये जाने निर्देश के परिपालन में जिले के दल्लीराजहरा स्थिति दो भवन बीएसपी उच्चतर माध्यतिक विद्यालय क्रमांक 02 एवं बीएसपी विद्यालय क्रमांक 30 को आवासीय एवं अध्ययापन कार्य के लिये जिला प्रशासन द्वारा चयन किया गया है तथा उक्त भवनों को बीएसपी से अग्रिहीत कर ली गई है।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/04/VID-20260428-WA0033.mp4 संचालन पूर्व उक्त भवनों के मरम्मत, जीर्णोद्धार कार्य एवं अन्य सुविधा मुहैया कराने के लिये प्रशासन स्तर से प्रयास किया जा रहा है। मौजूदा शिक्षा सत्र से उक्त चयनित स्थानों में प्रयास आवासीय विद्यालय के सुचारू संचालन हेतु संबधित विभागों के द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। Spread the lovePost navigationछत्तीसगढ़ एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बने लखन साहू महासचिव की जिम्मेदारी मिली अमन यादव को । देव हो या दानव जिसने भी भगवान से विमुख हुआ उन्हें सद्गति और स्वर्ग की प्राप्ति नहीं हुई।”:– कथावाचक श्री कामता प्रसाद शरण