दल्ली राजहरा

गुरुवार 12 दिसंबर 2024

भोज राम साहू 9893765541

दल्ली राजहरा के  भाजपा  युवा नेता नदीम बडगुजर वार्ड 21 दल्लीराजहरा निवासी  ने13 दिसंबर को भाजपा सरकार के एक वर्ष सफलता पूर्वक पूर्ण होने पर प्रदेश सभी आम जन मानस को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा की विष्णु देव साय की सरकार ने एक वर्ष प्रदेश की जनता खुशहाली और तरक्की के लिए अनेक काम किए है हर वर्ग युवा,किसान,महिला सभी के सम्मान में काम कर रही है।

नदीम ने कहा कि प्रदेश की जनता ने जिस विश्वास के साथ भाजपा को 54 सीट देकर सेवा करने का अवसर दिया उनके विश्वास पर आज विष्णु देव की सरकार काम कर रही है,चुनाव के पूर्व जो वादा हमने जनता से किया था उन सभी वादा को एक एक करके पूरा कर रहे है।

नदीम ने आगे कहा कि विष्णु देव साय की सरकार महिलाओं के महतारी वंदन,किसानों का 3100 रुपया में धान खरीदी,तेंदू पत्ता 5500 में खरीदी, प्रधानमंत्री आवास बनना प्रारंभ,शासकीय सेवा भर्ती प्रारंभ,नक्सल समस्या धीरे धीरे बस्तर मुक्त होते जा रहा है,शिक्षा के क्षेत्र में पीएमश्री के तहत विद्यालयों के नवीनि करण,प्रदेश की सड़कों दुरुस्त करने कार्य, सहित प्रदेश अनेक विकास कार्य प्रारंभ हो गए है जो पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार ने रोक रखा था। भाजपा की केंद्र में मोदी जी और राज्य में विष्णु देव साय की डबल इंजन की सरकार छत्तीसगढ़ के विकास के लिए समर्पित होकर काम कर रही है एवं छत्तीसगढ़ की जनता के विकास लिए प्रतिबद्ध है ।

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!