दल्ली राजहरा
बुधवार 03 जून 2026
भोजराम साहू 9893 765541

 

  छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूरे होने पर सरकार रजत महोत्सव मना रही है। नए-नए अनुविभाग, तहसील, उप-तहसील और दफ्तर खोले जा रहे हैं। मगर उनमें काम करने वाले कर्मचारी कहां हैं? छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन दुर्ग ने मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री, राजस्व मंत्री और मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपकर चेताया है कि सेटअप के अनुसार भर्ती नहीं हुई तो 2026-27 में दफ्तरों में ताले लग जाएंगे`।

रिटायरमेंट की सुनामी, भर्ती का सूखा  
फेडरेशन के जिला मीडिया प्रभारी और तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप यादव ने बताया कि वर्ष 2026-27 में अधिकांश विभागों में कर्मचारियों की बहुतायत में सेवानिवृत्ति हो रही है। लेकिन सरकार नए सेटअप के हिसाब से भर्ती नहीं कर रही। नतीजा – विभागों में कुर्सियां खाली पड़ी हैं।

गैर-सरकारी` लोगों से चल रहे सरकारी दफ्तर 
यादव ने ज्ञापन में गंभीर आरोप लगाया कि कर्मचारियों की कमी के कारण कई विभागों में मौजूदा कर्मचारी अपने सहयोगी के रूप में अनाधिकृत यानी गैर-सरकारी व्यक्तियों को कार्यालय में रखकर उनसे शासकीय कार्य निष्पादित करवा रहे हैं। 
यह छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के 15 फरवरी 2017 के पत्र क्रमांक एफ-2-11 सात-4/2017 के अनुसार पूरी तरह अवैध है। पत्र में साफ कहा गया है कि अनाधिकृत व्यक्तियों से सरकारी काम नहीं करवाया जा सकता।

संघ की मांग: सेटअप के हिसाब से तुरंत भर्ती करो । 
ज्ञापन में कहा गया कि राज्य के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत महोत्सव मनाया जा रहा है। सरकार लगातार नए प्रशासनिक यूनिट बना रही है, मगर उनमें पद भरने के लिए भर्ती नहीं हो रही। सभी विभागों में कर्मचारियों की भारी कमी को देखते हुए वर्तमान सेटअप अनुसार तत्काल भर्ती की जाए।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!