दल्ली राजहरा
शनिवार 06 जून 2026
भोजराम साहू 9893 765541
 प्रदेश के नगरीय निकायों में फिर काम बंद, कलम बंद` होने जा रहा है। 13 जुलाई से नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के कर्मचारी नवा रायपुर के तूता में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठेंगे।
शपथ पत्र और सामूहिक अवकाश` से आगाज
आंदोलन की रणनीति के तहत पूरे प्रदेश में कर्मचारी अपने अधिकारियों को शपथ पत्र और सामूहिक अवकाश के आवेदन सौंप रहे हैं। मतलब 13 जुलाई से सफाई, पानी, लाइट, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र – सब ठप
बालोद से निकली चिंगारी
दल्ली राजहरा में हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी, ललित साहू, ऋषभ ठाकुर और हैप्पी सिंग के साथ बालोद जिला अध्यक्ष गोविन्द राम साहू, महामंत्री पूर्णानंद आर्य समेत डौंडी, चिखलाकसा, अर्जुंदा, डौंडीलोहरा के प्रतिनिधि जुटे। दल्ली राजहरा से पंकज चंद्राकर, मनोज साहू, सुनील तारम, चित्त कुमार कुर्रे और चिखलाकसा से राकेश साहू, योगेश दुबे , जिला कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री गोविन्द राम साहू , महामंत्री पूर्णानंद आर्य, हर्षा जैन, रोहित साहू, जिया खान, संजय कल्याणी, रामनाथ दल्ली राजहरा निकाय से अध्यक्ष पंकज चंद्राकर, मनोज साहू, सुनील तारम, चित्त कुमार कुर्रे.चिखलाकसा न. पं. से राकेश साहू, योगेश दुबे,डौंडीलोहरा न. पं. से पुरुषोत्तम चंद्राकर, गोविन्द उइके, ईश्वर आर्य, फूलसिंह अर्जुंदा न.पं. अर्जुन्दा से सुभाष सोनकर,न. पं.डौंडी से रत्न भूषण वाहने, प्रदीप यादव आदि कर्मचारी उपस्थित हुये. सभी कर्मचारी ने हड़ताल को सफल बनाने अपनी सहमति दी हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प लिया। 

क्यों सड़क पर उतरे कर्मचारी?`
हालांकि विज्ञप्ति में मांग साफ नहीं है, पर एक राज्य दो DA` वाले पिछले आंदोलन को देखें तो वेतन विसंगति, नियमितीकरण, 7वें वेतनमान का एरियर्स` जैसे मुद्दे गरम हैं। 13 जुलाई से शहरों की रफ्तार थमेगी, ये तय है।

5 सूत्रीय मांग जो संघ ने रखी है।
👉 समय पर वेतनः हर माह की 1 तारीख को ट्रेजरी के माध्यम से सुनिखित हो वेतन भुगतान !
👉 ओल्ड पेंशन योजना (OPS): नियमित कर्मचारियों के लिए अन्य शासकीय विभागों की तरह शीघ्र लागू हो पुरानी पेंशन !
👉 पदोन्नति (Promotion): लिए नया सेटअप तुरंत स्वीकृत हो ! तृतीय और चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों के प्रमोशन स्वीकृति हो
👉 7 वां वेतनमान एरियर्सः लंबित 7 वें वेतनमान की एरियर्स राशि का तुरंत किया जाए भुगतान !
👉  NPS/GPF राशि जमा करनाः विगत 2 से 4 वर्षों से रुकी NPS/GPF कटौती राशि प्राण नंबर/खाते में तुरंत जमा हो !

 

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!