दल्ली राजहरा शुक्रवार 12 जून 2026 भोजराम साहू 9893 765541टेकाढोडा का आंगनबाड़ी केंद्र तहसील डौंडी जिला बालोद ग्राम पंचायत टेकाढोडा में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक- 1 का लोकार्पण बुधवार 11 जून 2026 को जिला पंचायत सदस्य नीलिमा श्याम के कर-कमलों से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच चंद्राकर टेकाम ने की। जर्जर भवन से आधुनिक केंद्र तक का सफर सरपंच चंद्रकर टेकाम ने बताया कि पुराना आंगनबाड़ी केंद्र पूरी तरह जर्जर हो चुका था। वहां बच्चों का बैठकर पढ़ना खतरे से खाली नहीं था। शासन से लगातार मांग के बाद मनरेगा, महिला बाल विकास विभाग और जिला खनिज न्यास निधि से कुल 11.69 लाख की राशि स्वीकृत हुई। नए भवन को सर्वसुविधायुक्त बनाया गया है ताकि नौनिहालों को किसी भी तरह की असुविधा न हो।लोकार्पण कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति लोकार्पण कार्यक्रम में विशेष अतिथि जनपद सदस्य प्रीति उर्वशा, उप सरपंच ओ.पी. भुआर्य, समस्त पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी के कर-कमलों से नवनिर्मित केंद्र जनता को समर्पित किया गया।Spread the lovePost navigationमुस्लिम समुदाय द्वारा गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग का समर्थन_ छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा श्रीलंका में आयोजित अंतरराष्ट्रीय डांस ओलंपियाड 2026 में विजय बोरकर सम्मानित..।