दल्ली राजहरा

शुक्रवार 20 दिसंबर 2024

भोज राम साहू 9893765541

मानव मानव एक बरोबर, सत्य , अहिंसा के पूजारी संत शिरोमणी श्री गुरु घासीदास जी की 268 वी अवतरण दिवस पर श्री गुरु घासीदास सत्य प्रचारक समिति, सतनामी समाज दल्ली राजहरा द्वारा धूमधाम से दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

दिनांक 17/12/24 को रंगोली प्रतियोगिता, महिलाओं द्वारा थाली सजाओं, बिंदी लगाओ एवं बच्चों द्वारा खेल कूद जिसमें गोली चम्मच, जलेबी दौड़, कुर्सी दौड़, एवं बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

दिनांक 18/12/24 को शाम 3.30 बजे सतनाम भवन दल्ली राजहरा से वाहन रैली के रूप में माईस आफिस चौक होते हुए एम व्ही टी सेन्टर से गांधी चौक श्री समलिया राम टंडन जी के निवास से बाबा जी का पूजा अर्चना कर पालो एवंं पताका (झंडा) को ससम्मान लेकर मेन रोड डां. जगत राम बघेल जी के निवास में विषेश आरती कर गुप्ता चौक से जैन भवन चौक होते हुए सतनाम भवन बाबा जी की चौका भजन करते हुए शाम 5.30 बजे समस्त सतनामी दल्ली राजहरा के द्वारा पालो एवं झंडा चढाया गया। तत्पश्चात शाम 7.00 बजे मंचीय कार्यक्रम किया गया। समरोह के मुख्य अतिथि माननीय श्री शीबू नायर जी एवं विशिष्ट अतिथि डां. शिवकुमार बारले जी, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी कुसुम कसा उपस्थित रहे। विषेश अतिथि श्री राम पाल कुर्रे जी सहा. प्रबंधक बी.एस.पी. उपस्थित रहे। तथा समाज के प्रबुद्ध संत समाज, श्री जे. आर. महिलागे जी, समाज के संरक्षक श्री आर. के. मंगलेश, श्री डी. सी.6 कुर्रे जी, श्री बुधारु राम सोनवानी जी, श्री प्रभु राम बंजारे जी, श्री राम कुमार कुर्रे जी, श्री ओम प्रकाश कुर्रे जी, श्री अमृतलाल खांडे जी, श्री हलक राम जांगड़े जी, श्री पुरुषों त्तम महेन्द्र जी, श्री ईश्वरी महिलागे जी, श्री घनश्याम एनेश्वरी जी, डां. गोपाल बघेल जी, श्री श्याम कुमार जानवर जी, श्री रवि शंकर देशलहरा जी, श्री विजय नारायण बघेल जी, श्री गुलाब बंजारे जी, श्री दुरयोधन चतुर्वेदी जी एवं महिलाओं में श्रीमती पिंकी कुर्रे जी ,श्रीमती खांडे जी, श्रीमती मान बंजारे जी, श्रीमती लक्क्ष कुर्रे जी, श्रीमती सुनीता अजगल्ले जी, श्रीमती तिरकेश्वरी कुर्रे जी, श्रीमती योगेश्वरी जाटवर जी, श्रीमती सरस्वती जी, एवं समाज के सभी महिला पुरुष एवं बच्चे तथा अन्य समाज के गणमान्य नागरिक अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। नगर एवं समाज के सभी वर्ग के कारयक्रम में सहयोग रहा।

समारोह का अध्यक्षता एवं संचालन सतनामी समाज के अध्यक्ष श्री टी.एल. अजगल्ले तथा आभार श्री प्रभु राम बंजारे के द्वारा किया गया।

 

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!