दल्ली राजहरा
शुक्रवार 26 जून 2026
भोजराम साहू 9893 765541

चयनित खिलाड़ी 2 से 7 जुलाई तक दुर्ग में खेलेंगे संभाग स्तरीय प्रतियोगिता`

 

खेल सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ बुधवार को राजहरा क्लब में प्रथम जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से की गई। 

जिले के सभी विकासखंडों से 65 बालक-बालिका मुक्केबाजों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी 2 से 7 जुलाई 2026 तक दुर्ग में होने वाली संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में बालोद जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
मुख्य अतिथि डिप्टी कलेक्टर प्राची ठाकुर ने खिलाड़ियों को दिए टिप्स  

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्राची ठाकुर ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा, “मन लगाकर निरंतर अभ्यास करें और पदक जीतकर बालोद जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करें।”

जिला खेल समन्वयक श्री सपन जैना ने कहा, “बॉक्सिंग सिर्फ खेल नहीं है, यह आपके अंदर छिपी प्रतिभा और आत्मविश्वास को बढ़ाने का सबसे बड़ा अवसर है। सभी को उनके उज्ज्वल खेल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।”

प्रतियोगिता में NIS बॉक्सिंग कोच सुश्री टामिन साहू, व्याख्याता योगेंद्र यादव गुंडरदेही, प्रदीप गुर, जयंत देवांगन बालोद, अमित सिंह झलमला, भावेश कुमार बालोद, संजय मोहंती लोहरा, श्रवण कुमार डौंडी सहित खेल विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। 
कार्यक्रम संयोजक व सेजस नया बाजार राजहरा की व्याख्याता सुश्री मंजुला यदु ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!