दल्ली राजहराशुक्रवार 26 जून 2026भोजराम साहू 9893 765541 नशे के विरुद्ध बालोद पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज श्री अभिषेक शांडिल्य के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योगेश कुमार पटेल के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के पर्यवेक्षण में अभियान चलाया जा रहा है।मामले का विवरण: दिनांक 25.06.2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि वार्ड क्र. 09 मरारपारा बालोद निवासी राजदीप शर्मा अपने घर में बिक्री हेतु अवैध गांजा रखा है। सूचना पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोनीफास एक्का व थाना प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में टीम गवाहों के साथ मौके पर पहुंची।घर से निकले व्यक्ति ने अपना नाम राजदीप शर्मा, पिता स्व. रामकुमार शर्मा, उम्र 47 वर्ष, स्थायी पता पण्डरी, रायपुर, हाल पता वार्ड-09 मरारपारा, बालोद बताया। तलाशी में आरोपी के कब्जे से खाकी टेप में लिपटा 2.010 किलो गांजा कीमती 1,00,500/- रुपये बरामद हुआ। साथ ही 1 सैमसंग एंड्रॉइड मोबाइल कीमती 5,000/- रुपये व आधार कार्ड भी जप्त किया गया।आरोपी ने गांजा उड़ीसा के नुआपाड़ा क्षेत्र से लाना स्वीकार किया। आरोपी के विरुद्ध थाना बालोद में अपराध क्रमांक 303/2026 धारा 20(ख) NDPS एक्ट पंजीबद्ध कर दिनांक 25.06.2026 को 19:50 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260626-WA0065.mp4रेड टीम में शामिल: निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक इन्द्रजीत सिदार, आश्मा कुर्रे, आरक्षक संजय सोनी, खिलेश नेताम, मनोज चन्द्रा, लिखन आर्य, महिला आरक्षक पूर्णिमा ठाकुर, ममता व आरक्षक वेदप्रकाश भुआर्य।Spread the lovePost navigationराजहरा में जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता संपन्न 65 मुक्केबाजों ने दिखाया दम । पार्षद टी ज्योति ने रेलवे कॉलोनी के लंबित विकास कार्य शीघ्र पूरा करने की मांग उठाई ।