दल्ली राजहरा
शनिवार 27 जून 2026
भोजराम साहू 9893 765541

 

गांधी विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दल्ली राजहरा विद्यालय के छात्र वरुण कुमार नेताम का भारतीय सेना के अग्निवीर में चयन, विद्यालय परिवार ने किया भव्य सम्मान
 गांधी विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दल्लीराजहरा के लिए यह अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र वरुण कुमार नेताम का चयन भारतीय सेना के अग्निवीर पद पर हुआ है।

प्रशिक्षण के लिए रवाना होने से पूर्व बालक के घर जाकर एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष श्री युवराज साहू एवं प्राचार्य मंजू गुप्ता सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने वरुण कुमार नेताम का पुष्पगुच्छ, पुष्पमाला, स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) एवं उपहार भेंट कर सम्मान किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।

इस विशेष अवसर पर शाला संचालन समिति के अध्यक्ष श्री युवराज साहू जी ने छात्र वरुण नेताम को शुभाशीष देते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि वरुण निश्चित ही एक होनहार और साहसी छात्र रहा है, शाला में अध्ययनरत रहते हुए सदा अपनी योग्यताओं से शाला का नाम रौशन किया है और अब सेना में चयनित होकर शहर एवं देश का मान बढ़ाया है वे अपनी अपने जूनियर छात्रों और सहायकों को भी प्रेरणा दे रहे है कि अगर मन मे लगन और सही मेहनत करें तो व्यक्ति आवश्य ही सफलता को प्राप्त कर सकते है ।

इनके पश्चात शाला की प्राचार्या श्रीमती मंजू गुप्ता ने कहा कि “वरुण कुमार नेताम ने अपने परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से विद्यालय, अपने परिवार तथा पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। हमें विश्वास है कि वे भारतीय सेना में उत्कृष्ट सेवाएँ देकर राष्ट्र की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।”

विद्यालय परिवार ने वरुण को प्रशिक्षण के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल एवं गौरवशाली सैन्य जीवन की कामना की तथा अन्य विद्यार्थियों को भी उनसे प्रेरणा लेकर देश सेवा के लिए आगे बढ़ने का संदेश दिया।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!