दल्ली राजहरा
शनिवार 28 जून 2026
भोजराम साहू 9893 765541
  शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कोंडेकसा का परिसर गुरुवार को भावनाओं से भरा हुआ था। एक ओर पदोन्नति का गर्व था, तो दूसरी ओर बिछड़ने का दर्द। शाला में आयोजित बिदाई सह सम्मान समारोह में बच्चों ने अपने गुरुजनों को फूलमाला पहनाकर, गुलदस्ते भेंट कर और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच विदाई दी।

सम्मानित शिक्षिकाएं और उनकी नई पारी 
कार्यक्रम में 3 शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया। श्रीमती खिलेश्वरी ठाकुर की व्याख्याता पद पर पदोन्नति हुई है। श्रीमती सरिता राव को प्राथमिक शाला कोंडेकसा की प्रधान पाठिका का दायित्व मिला है। वहीं श्रीमती अंजली कोरेटी का स्थानांतरण प्राथमिक शाला हथिगोर्रा में हुआ है।
दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके बाद शाला के प्रधान पाठक एन.आर. भुआर्य और शिक्षकगणों ने तीनों शिक्षिकाओं का शॉल, श्रीफल और गुलदस्ता भेंट कर सम्मान किया।

शिक्षिकाओं के प्रेरणादायक उद्बोधन पदोन्नत शिक्षिकाओं ने बच्चों को जीवन के अहम सूत्र दिए।  
श्रीमती खिलेश्वरी ठाकुर ने कहा, शिक्षक का काम बच्चों को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाना है। आप जीवन में जो भी राह चुनें, हौसला और उम्मीद कभी मत छोड़ना। 
श्रीमती सरिता राव ने बच्चों को नियमित पढ़ाई का महत्व समझाया। उन्होंने कहा, सतत और निरंतर मेहनत से ही एक योग्य व्यक्तित्व का निर्माण होता है। 

स्थानांतरित होकर जा रही श्रीमती अंजली कोरेटी भावुक हो गईं। उन्होंने बच्चों से कहा, `आप सब बेहतर जिंदगी जिएं, अपने सपनों को उड़ान दें ।
बच्चों की आंखें नम  
शिक्षिकाओं के उद्बोधन के दौरान कई बच्चे भावुक हो गए। कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक श्री तेज कुमार साहू ने किया। 
उपस्थित शिक्षकगण
इस अवसर पर पूर्व मा.शा. प्रधान पाठक एन.आर. भुआर्य, शिक्षक एवन भैसारा, कोरेटी सर, बी. उइके, दीपिका टेकाम, पिंगला, डेमेश्वरी एवं कामेश सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!