दल्ली राजहराशनिवार 04 जुलाई 2026भोजराम साहू 9893 765541थाना देवरी अंतर्गत चौकी पिनकापार क्षेत्र के ग्राम सम्बलपुर(नाहंदा) की घटना।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260704-WA0026.mp403 जुलाई की रात देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम सम्बलपुर नाहंदा में गौकरण साहू पिता स्व. नारायण साहू पर अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडा और लकड़ी के राफ्टर से सिर, पीठ और कमर पर वार किए। गंभीर रूप से घायल गौकरण साहू को परिजनों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना के समय गौकरण के साथ सो रही 13 साल की बेटी ने एक व्यक्ति को पीछे से भागते देखा था। बच्ची छोटी होने के कारण हुलिया स्पष्ट नहीं बता पाई, जिससे पुलिस के सामने बड़ी चुनौती थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए देवरी थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई।पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर फोरेंसिक, डॉग स्क्वॉड और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्य और लोकल सूचना के आधार पर एक टीम सीधे भिलाई-मरोदा रवाना हुई। वहां से संदेही भानूप्रताप जैन को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में भानूप्रताप ने बताया कि 30.06.2026 की रात वह अपने 5 साथियों के साथ 2 मोटरसायकल से सम्बलपुर पहुंचा था। दो लोग घर के बाहर निगरानी कर रहे थे और चार लोग अंदर घुसकर मारपीट कर भाग निकले। पुलिस ने मौके से घटना में प्रयुक्त डंडे, राफ्टर और दोनों मोटरसायकल व स्कूटी भी जब्त कर ली।जांच में पता चला कि करीब डेढ़ साल पहले भानूप्रताप की गौकरण की बेटी से जान पहचान थी। इस बात पर गौकरण ने आपत्ति जताते हुए भानूप्रताप और उसके परिजनों को डांटा था, जिससे वह रंजिश रखने लगा था। इसी बदले की भावना से उसने योजना बनाकर हमला करवाया। 24 घंटे के भीतर पुलिस ने भानूप्रताप जैन निवासी खपराभाट हाल टंकी मडौदा, नीरज रस्तोगी, तुषार निर्मलकर, दिनेश ढीमर, कुंदन यादव और दीपेश पटेल निवासी बहेराभाठा को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। इस कार्रवाई में देवरी थाना और साइबर सेल की टीम की अहम भूमिका रही।Spread the lovePost navigationअवैध शराब बिक्री पर भड़का आक्रोश, 7 दिन में बंद न होने पर धरने की चेतावनी । “केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार गरीब, किसानों व मजदूरों की विरोधी सरकार है।”:– अनिला भेड़िया