दल्ली राजहरा
मंगलवार 13 जुलाई 2026
भोजराम साहू 9893 765541

 

सीवर-सेप्टिक टैंक कर्मियों को दिए गए उपकरण
 आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की राष्ट्रीय यंत्रीकृत स्वच्छता पारिस्थितिकी तंत्र कार्य योजना “नमस्ते” के तहत सोमवार को नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा में नमस्ते दिवस मनाया गया।

नपा अध्यक्ष तोरण लाल साहू की उपस्थिति और मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीमा बक्शी के निर्देश पर सीवर एवं सेप्टिक टैंक सफाई में कार्यरत 16 कर्मचारियों का मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

 

इस दौरान सभी कर्मियों को आवश्यक सुरक्षा उपकरण भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य सफाई कर्मियों की सुरक्षा, गरिमा सुनिश्चित करना और सफाई कार्यों में शून्य मृत्यु दर प्राप्त करना है।

नपा अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने कहा कि “नमस्ते योजना” के माध्यम से हमारे सफाई योद्धाओं को सम्मान और सुरक्षा दोनों मिले। मशीनों के उपयोग से मैनुअल सफाई को खत्म करना ही इस योजना का मुख्य लक्ष्य है।
कार्यक्रम में पार्षद भूपेंद्र श्रीवास, स्वास्थ्य अधिकारी राम गोपाल चंद्राकर, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन विक्रांत कुमार साहू, MMU प्रभारी अंकित दिल्लीवार सहित नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी और स्वच्छता दीदियां उपस्थित थीं।
उल्लेखनीय है कि जुलाई 2023 में शुरू की गई “नमस्ते योजना” के तहत सीवर, सेप्टिक टैंक और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लगे कर्मियों को शामिल किया गया है।
रिपोर्ट: हमारा दल्ली राजहरा निष्पक्ष समाचार चैनल

 

 

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!