दल्ली राजहरा शनिवार 18 जुलाई 2026 भोजराम साहू 9893 765541 नगरीय प्रशासन से मिली 2.11 करोड़ की स्वीकृति में एक भी काम नहीं, कांग्रेस ने दी लोकतंत्र पर हमले की चेतावनी नगर पालिका में विकास के नाम पर खुला राजनीतिक भेदभाव हो रहा है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रतिराम कोसमा ने आरोप लगाया है कि नगरीय प्रशासन विभाग से मिली करोड़ों की राशि में कांग्रेस पार्षदों वाले वार्डों को जानबूझकर नजरअंदाज किया जा रहा है। कोसमा ने कहा कि जनता के टैक्स के पैसे से हो रहे विकास कार्य किसी एक दल की जागीर नहीं हैं। भाजपा अध्यक्ष के पदभार संभालने के बाद से नगर में “बदले की राजनीति” शुरू हो गई है। 2.11 करोड़ में एक भी काम नहींरतिराम कोसमा के अनुसार संचालनालय, नगरीय प्रशासन एवं विकास द्वारा दल्ली राजहरा के अधोसंरचना कार्यों के लिए कुल लगभग 3 करोड़ रुपये की प्राविधिक स्वीकृति दी गई है। इसके तहत पहले चरण में 79 लाख 97 हजार रुपये से 14 विकास कार्य स्वीकृत हुए। इसके बाद नगर पालिका की सिफारिश पर 1 करोड़ 31 लाख 22 हजार रुपये के 16 और कार्य स्वीकृत किए गए। लेकिन दुर्भाग्य की बात ये है कि इन 30 कार्यों में से एक भी कार्य कांग्रेस पार्षदों के वार्ड में नहीं दिया गया। जिन वार्डों की जनता ने कांग्रेस को चुनकर भेजा है, उन्हीं वार्डों की पूरी तरह उपेक्षा की जा रही है। “यह लोकतंत्र का अपमान है”कोसमा ने कहा “यह सीधा-सीधा लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला है। चुने हुए पार्षदों के वार्डों में नाली, सड़क, पानी के काम रोक देना जनता के साथ अन्याय है।”उन्होंने चेतावनी दी कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी इस भेदभाव को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी और नगर पालिका अध्यक्ष के इस भेदभावपूर्ण चाल-चरित्र को जनता के सामने उजागर करेगी।कोसमा ने मांग की है कि शेष बचे विकास कार्यों में सभी वार्डों को समान रूप से शामिल किया जाए, वरना कांग्रेस को बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा।रिपोर्ट: हमारा दल्ली राजहरा निष्पक्ष समाचार चैनलSpread the lovePost navigationपानी के लिए तरस रहा “विद्या का मंदिर”: दिघवाड़ी स्कूल में 4 महीने से पेयजल बंद, गुस्साए ग्रामीणों ने दी चक्का जाम की चेतावनी । जैन साधु-साध्वियों के पैदल विहार की सुरक्षा पर शासन के निर्णय से जैन समाज में हर्ष ।