दल्ली राजहरा सोमवार 20 जुलाई 2026 भोजराम साहू 9893 765541 छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा,छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ,भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सीटू, भारतीय मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, बौद्धमहासभा, सर्वआदिवासी समाज दल्ली राजहरा के संयुक्त तत्वाधान में आज दल्ली राजहरा के संगठनों ने सोनम वांगचुंक और सीजेपी का समर्थन किया और ज्ञापन मार्च निकाल कर संसद मार्च का समर्थन कर ,अनुविभागीय दंडाधिकारी दल्ली राजहरा को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें सोनम वांगचुंक के शांतिपूर्ण धरने को तोड़ने की कोशिश कर उन्हें उठाने का विरोध किया गया, और सीजेपी के मांगो का समर्थन कर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफे की मांग के साथ ही साथ अब प्रधानमंत्री की इस्तीफे की मांग किया गया और 21 बच्चों जो नीट पेपर लीक होने से जो बच्चे मज़बूरी में आत्महत्या किए उन्हें न्याय देने की मांग किया गया, सभी रैली के माध्यम जैन भवन चौक में एकत्रित हुए और सामाजिक संगठनिक प्रमुखों ने बारी बारी से अपनी बात रखी, हेमंत कांडे जी ने सीजेपी का समर्थन करते हुए उन्होंने बोधगया बौद्धविहार को बौद्धों को सौप कर उसका संचालन और प्रबंधन बौद्धों को सौंपने की मांग रखी 150 साल पुराने मांगे है जिसका आंदोलन 540 दिनों बोधगया में जारी है ।सोमनाथ उइके ने कहा सरकार लगातार दमनकारी नीतियां अपना रही है और अब बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है आज नीट पेपर लीक होने के कारण 21 घरों के चिराग बुझ गया लेकिन सरकार को थोड़ी भी शर्म नहीं, नीट पेपर दूसरी बार हुआ उसमें भी अनियमितता पाई गई स्टूडेंट के मेल में एन टी ए ने गलत सीरियल नंबर की उतर शीट भेजी जबकि बच्चे ने दूसरे नंबर की उतर शीट में एग्जाम दिया फिर शीट कैसे बदल सकता ही शिक्षा तंत्र पूरी तरह भ्रष्ट हो गया है,पूर्व विधायक जनक लाल ठाकुर जी ने कहा सरकार लगातार शिक्षा तंत्र में गड़बड़ी कर है उसके बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ, धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना होगा उन्होंने छत्तीसगढ़ के नकटी गांव को तोड़े जाने का विरोध किया और उन्हें उचित पुनर्वास देने की मांग रखी,उन्होंने सरकार की गांवों को उजाड़े जाने की योजना का विरोध किया, जैसे धमतरी की कोलियारी, रायपुर का तूता, बालोद जिले के रायपुरा, संबलपुर गांवों को खनिज संपदा मिलने या अन्य किसी कारण से गांवों को उठाने की नीति पूर्णतः गलत है जबकि अवैध कब्जा करने वाले बालक दास पर कोई कार्यवाही नहीं किया जा रहा है ,शिक्षा क्षेत्र से लेकर मजदूर किसान सभी परेशान है ऐसे में विकसित कौन हो रहा है सरकार बताए। https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260720-WA0074.mp4विद्या रावटे हल्बा समाज अध्यक्षा ने भी सरकार के कार्यों की निंदा की ओर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा के साथ ही प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग कर शिक्षा व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाए जाने की अपील किया गया, सभी संगठनों द्वारा एक स्वर में धर्मेंद्र प्रधान और नरेंद्र मोदी का इस्तीफा मांगा इस कार्यक्रम में सभी संगठनों के हजारों लोगों का जन सैलाब उमड़ा,जिसमें पूर्व विधायक जनक लाल ठाकुर,सोमनाथ उइके, पुरुषोत्तम सिमाइया, अशोक बांबेश्वर, ज्ञानेश्वर, हेमंत कांडे जी, अनिल यादव, रति राम कोसमा, विद्या रावटे, ऋषिकेश , रमेश सोरी, दिनेश उर्वशा ,रामचरण नेताम, राजाराम बरगद, तुलसीकोला, राजा दल्ली राजहरा के सामाजिक और ट्रेड संगठनों हजारों लोगों का पूर्ण समर्थन सीजेपी और सोनम वांगचुंक को मिला।Spread the lovePost navigationसीटू ने सोनम वांगचुक के समर्थन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफा की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा ज्ञापन । देवपांडूम में छत्तीसगढ़ पुलिस में चयनित टिकेश कुमेटी का भव्य अभिनंदन, संजय बैस की पहल से 24 घंटे में सुलझीं ग्रामीणों की समस्याएं ।