दल्ली राजहरा शुक्रवार 24 जुलाई 2026 भोजराम साहू 9893 765541 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विरुद्ध सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा कुसुमकसा मंडल के कार्यकर्ताओं ने दल्लीराजहरा थाना पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।भाजयुमो जिलाध्यक्ष गुलशन साहू के निर्देश और मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र सिन्हा के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष सचिन साहू ने किया। कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर आरोपी के विरुद्ध तत्काल FIR दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की।इस दौरान भाजयुमो पदाधिकारियों ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री जैसे संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली कोई भी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में भाजयुमो महामंत्री पंकज जेठानी, प्रवीण सेन, उपाध्यक्ष रोहन माहला, मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष योगेंद्र साहू, मीडिया प्रभारी यथार्थ साहू सहित भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनप्रीत ब्रोका, भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला सोशल मीडिया प्रभारी खिलेश्वर साहू और कार्यकर्ता कमलकांत साहू उपस्थित थे।Spread the lovePost navigationकारगिल विजय दिवस: सेजेस स्कूल के बच्चों ने गीत-नृत्य से दी शहीदों को श्रद्धांजलि । मानवता की मिसाल: बच्चों को बचाते हुए डूबे प्रदीप की मदद को आगे आए गुरुदेव बिरेंद्र देशमुख, परिजनों को दिए 31 हजार