दल्ली राजहरा शुक्रवार 24 जुलाई 2026 भोजराम साहू 9893 765541सेजेस इंग्लिश मीडियम स्कूल, नया बाजार में गुरुवार को कारगिल विजय दिवस श्रद्धा और देशभक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और वीर सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना जगाना था।कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि देने से हुई। इसके बाद प्राइमरी विंग के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति की ऐसी प्रस्तुतियां दीं कि पूरा माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया।विद्यार्थियों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में सैनिक, तिरंगा और भारत माता का स्वरूप धारण किया। देशभक्ति गीतों पर सामूहिक नृत्य, सामूहिक गायन, एकल भाषण और देशभक्ति कविता पाठ ने सभी को भावुक कर दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों में कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों का शौर्य और बलिदान सजीव हो उठा।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने कारगिल युद्ध के इतिहास और भारतीय सेना के अदम्य साहस पर प्रेरणादायक व्याख्यान दिए। शिक्षकों ने बच्चों से आह्वान किया कि वे राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा को अपने जीवन का मंत्र बनाएं।कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार ने कारगिल के अमर शहीदों को नमन करते हुए उनके बलिदान को सदैव स्मरण रखने का संकल्प लिया। विद्यालय प्रबंधन ने समस्त देशवासियों को कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं दीं। Spread the lovePost navigationदल्ली राजहरा में आज बहुड़ा रथ यात्रा : ब्रह्म पदार्थ से लेकर नीलचक्र तक, जानिए जगन्नाथ पुरी के 6 चमत्कार । कुसुमकसा मंडल भाजयुमो का प्रदर्शन: प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी करने वाले पर कार्रवाई की मांग ।