दल्ली राजहरा शनिवार 25 जुलाई 2026 भोजराम साहू 9893 765541 लौह नगरी दल्लीराजहरा के बीएसपी सेंट्रल टाउनशिप वार्ड क्र. 08 स्थित श्री राम मंदिर का 40वां स्थापना दिवस गुरुवार 24 जुलाई 2026 को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विक्रम संवत 2083 आषाढ़ शुक्ल दशमी के अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष पूजा, अभिषेक, भोग और महाभंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम परम पूज्य श्री श्री 1008 श्री मौनी बाबा देवेन्द्र शरण जी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। इस दौरान अयोध्या से पधारे लक्ष्मण किला के संत श्री मैथिली रमन शरण जी महाराज भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। नगर एवं अंचल के सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर परिसर में उपस्थित होकर भगवान श्री रामचंद्र जी, माता सीता जी, भ्राता लक्ष्मण जी एवं श्री हनुमान जी के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।श्री राम मंदिर के पुजारी पं. वैदेही शरण जी महाराज ने बताया कि इस भव्य श्री राम मंदिर की स्थापना एवं गर्भगृह में श्री राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा 6 जुलाई 1987, विक्रम संवत 2044 आषाढ़ शुक्ल दशमी सोमवार को परम पूज्य श्री 1008 श्री देवेंद्र ब्रह्मचारी जी महाराज के करकमलों से नगर एवं अंचल के धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं की उपस्थिति में संपन्न हुई थी।40वें स्थापना दिवस पर मंदिर में विशेष अभिषेक एवं श्रृंगार किया गया। भगवान को 40 किलोग्राम लड्डुओं का भोग लगाया गया। तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें दर्शनार्थियों एवं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरा मंदिर परिसर जय श्री राम के जयकारों और भजन-कीर्तन से गूंजायमान रहा। 39 साल का सफर वर्ष 1987 में स्थापित यह मंदिर आज दल्लीराजहरा का प्रमुख धार्मिक केंद्र बन चुका है। विगत 40 वर्षों से यहां नियमित पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित होते आ रहे हैं।Spread the lovePost navigationमानवता की मिसाल: बच्चों को बचाते हुए डूबे प्रदीप की मदद को आगे आए गुरुदेव बिरेंद्र देशमुख, परिजनों को दिए 31 हजार दल्ली राजहरा में धूमधाम से संपन्न हुई बहुड़ा रथ यात्रा का चौथा वर्ष : जयकारों के साथ महाप्रभु जगन्नाथ की हुई घर वापसी ।