दल्ली राजहरा शनिवार 25 जुलाई 2026 भोजराम साहू 9893 765541

 

ललित चंद्राकर ( कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त विधायक दुर्ग ग्रामीण) विशेष स्तर पर रथ यात्रा में सम्मिलित  होने  दल्ली राजहरा पहुंचे थे ।

 

भगवान जगन्नाथ सेवा समिति एवं राजहरा नगरवासियों के सहयोग से गुरुवार को बहुड़ा रथ यात्रा हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ संपन्न हुई। आषाढ़ शुक्ल द्वितीय 16 जुलाई को शुरू हुई रथ यात्रा में 9 दिन मौसी गुंडिचा मंडप में विराजमान रहने के बाद महाप्रभु श्री जगन्नाथ, भाई बलभद्र और देवी सुभद्रा गुरुवार 24 जुलाई को विधि-विधान के साथ अपने गर्भगृह उत्कल समिति मंदिर वापस लौटे।

 

 

रथ यात्रा से पहले मंदिर प्रांगण में महाभोग भंडारे का आयोजन किया गया। हजारों नगरवासियों ने महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ लिया। इस बार रथ यात्रा में दल्ली राजहरा के प्रसिद्ध लोक गायिका टी. ज्योति सोनी ने “भक्ति तरंग” की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। टी ज्योति सोनी के “जगन्नाथ जय जगन्नाथ” और “तू ना संभले तो हमें कौन संभाले” जैसे गीतों पर भक्त भाव-विभोर हो गए। संगीत के आकर्षण के कारण इस बार भक्त रथ प्रारंभ होने तक रुके रहे, जिससे गुंडिचा यात्रा की तुलना में बहुड़ा यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या दोगुनी रही।

 

रथ यात्रा में विशेष रूप से दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष अजय जैन, चंदू गांधी एल्डरमेंट गुरुर नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू उपस्थित रहे। सभी ने भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ सहित देश और नगर की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। साथ ही सभी ने जगन्नाथ मंदिर सेवा समिति के द्वारा आयोजित महा भंडारा का भी आनंद लिया ।
राजहरा खदान समूह के मुख्य महाप्रबंधक आर बी गहरवार और महाप्रबंधक जयप्रकाश ने भी सपरिवार पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। राजहरा महिला समाज की अध्यक्ष रेखा गहरवार एवं उपाध्यक्ष शीला जयप्रकाश ने भी भगवान के दर्शन किए।

महाभोग के उपरांत छेरा पहुरा की परंपरा मुख्य महाप्रबंधक आर बी गहरवार और महाप्रबंधक जयप्रकाश द्वारा निभाई गई। इसके बाद भगवान को पूरे सम्मान के साथ रथ पर विराजमान कराया गया। सबसे पहले चक्रराज सुदर्शन को, फिर देवी सुभद्रा को संजय रावत और दीपक पटनायक, भगवान बलभद्र को रिपु चंद नायक और देवा, तथा अंत में भगवान श्री जगन्नाथ को नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू एवं मोनू चौधरी द्वारा रथ तक लाया गया। राजेंद्र बेहरा द्वारा चक्रराज सुदर्शन, भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा को रथ पर विराजमान कराया गया।
सेवा समिति द्वारा उड़ीसा के तर्ज पर मुख्य महाप्रबंधक आर बी गहरवार एवं रेखा गहरवार और महाप्रबंधक जयप्रकाश एवं शीला जयप्रकाश को “पाटो” भेंट किया गया जिससे गठबंधन कर को उनके द्वारा महाप्रभु का आरती किया गया । आरती एवं पूजा-अर्चना के बाद रथ यात्रा प्रारंभ हुई जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

गुंडिचा यात्रा के समय बरसात ने बाधा डाली थी, लेकिन बहुड़ा यात्रा में इंद्रदेव भी मेहरबान रहे। रथ यात्रा गुंडिचा मंडप से श्री राम मंदिर पहुंची, जहां श्री राम मंदिर सेवा समिति द्वारा मोतीचूर के लड्डू प्रसाद वितरित किए गए। इसके बाद रथ हॉस्पिटल सेक्टर होते हुए श्रम वीर चौक पहुंचा, जहां वार्ड क्रमांक 25 उत्कल समिति द्वारा पानी के पाउच वितरित किए गए। रथ आगे शहीद शंकर गुहा नियोगी चौक होते हुए गुप्ता चौक पहुंचा।

पौराणिक परंपरा के अनुसार भगवान के विश्राम के लिए रथ को रोककर सेवा समिति अध्यक्ष मोनू चौधरी , विद्या भूषण चौधरी, प्रमोद चौधरी ज्योत्सना चौधरी सविता चौधरी, प्रियंका चौधरी एवं परिवार द्वारा पूजा-अर्चना कर भोग लगाया गया। तत्पश्चात रथ पुनः जैन भवन चौक से होते हुए मंदिर पहुंचा।

मंदिर पहुंचने पर पौराणिक कथा के अनुसार मां लक्ष्मी के रास्ता रोकने पर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा ने उन्हें रसगुल्ला भेंट कर मनाया। इसके बाद महाप्रभु गर्भगृह में पुनः स्थापित हुए।
गुंडिचा रथ यात्रा से लेकर बहुड़ा रथ यात्रा तक पूरे 9 दिन तक भगवान श्री जगन्नाथ भगवान बलभद्र एवं देवी सुभद्रा की पूजा अर्चना विजय भंज के सहायोग से पूरा हुआ ।
              (  विजय भंज)

 

 

इस अवसर पर बोल बम कांवरिया समिति अध्यक्ष हेमशंकर साहू ने बताया कि 31 जुलाई 2026 से दल्ली राजहरा से कांवरिया जत्था बाबा बैजनाथ धाम उत्तराखंड के लिए प्रस्थान करेगा। कांवरिया समिति के सदस्यों ने कांवरिया वेश में रथ खींचकर विशेष आकर्षण जोड़ा।

इस वर्ष की विशेषता यह रही कि नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू प्रारंभ से अंत तक रथ खींचते रहे। साथ ही एक नन्हे बालक ने धमाल पार्टी के साथ डफली बजाकर सबका मन मोह लिया।

रथ यात्रा में भाजपा मंडल जिला महामंत्री सौरभ लूनिया, गोविंद वाधवानी, शंकर लाल कुकरेजा, राजेंद्र राठी, विजय देवांगन महेंद्र सिंह लामा, अनिल कुकरेजा, अरुण ताम्रकार, अशोक बेहरा, दशरथ महंत, विजय भंज, मृत्युंजय मोहंती, यस आर बास्के, शेखर रेड्डी, महेंद्र भाई पटेल, टूटू मोहंती, पुरोबी वर्मा, माधुरी रथ के साथ राजहरा महिला समाज अध्यक्षा रेखा गहरवार, शीला जयप्रकाश, मिनौती बास्के, बबीता जेना सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

रथ यात्रा समाप्ति पर सेवा समिति अध्यक्ष मोनू चौधरी ने दल्ली राजहरा के सभी समाजों, धार्मिक संगठनों, श्रम संगठनों, नगरवासियों एवं पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आप सभी के सहयोग से यह विशाल रथ यात्रा भव्यता से संपन्न हुई, जो हमारे लिए अकल्पनीय था।

इस महा आयोजन में उत्कल समिति की ओर से , राजेंद्र बेहरा, राजेन्द्र राठी, तोरण लाल साहू, गगन सर , पवन गंगबोइर, अशोक लोहिया, शेखर रेड्डी महेंद्र भाई पटेल सुरेंद्र बेहरा , महेंद्र सिंह ( गुड्डू) राजा डहरवार शैलेन्द्र पाल सिंग, दशरथ महनथ ,सुनिल जयसवाल, सरजीत सिंह, विजय देवांगन, कुबेर नायक, चन्द्रशेखर (चन्दु), संजय महांती, मृत्युंजय सुतार ,

मोहन नायक, प्रशांत दलई, प्रमोद नायक, दामोदर राव, शरद साहू, एम. ब्रम्हैय्या, गौतम माइतो, तापस पडया, प्रदीप बाग, सूरज विभार, सपन बेरा, टी. कांताराव, राजकुमार मुंडा, सुरेश जेना, रविंद्र जेना, राजेन्द्र महंती, धर्मानंद भट्ट महाराज, भगवान बिसाई, विक्रम बेहरा, निर्मलचंद मांझी, 

अशोक बेहरा प्रशांत साहू, प्रमोद चौधरी दिवाकर बाग, मंथन नायक, दशरथ नायक, मुकेश नायक, सोनू राकेश नायक, रिपू नायक, पिंटू महंती, जय प्रकाश बिसोई, विनोद मिश्रा, कैलाश पंडा, मातृ शक्ति , बबीता जेना, रीना पडया, भारती रमना, नीरजा रेड्डी, सविता वर्मा, द्रौपदी साहू, विमला साहू, वीणा साहू, शिल्पी राय, सविता चौधरी, नमिता महंती, अनुपमा बेहरा,

 

 

माधवी लता, प्रतिभा भंज, सुनीता राउत, मामाली सुथार, सुज्ञानी जेना, ममता पटेल, श्रीसूर्या, निर्मला राव, गायत्री, बता रजक, सुनिता भांडेकर, इंदुलता सिन्हा, किरण कुमरे, लक्ष्मी पिल्लै, लक्ष्मी बाग, सुजाता हरपाल, पूजा नायक, दशरी नायक, मानिता पोटाइ, सुलता बिसोई, किरण बेहरा सहित नगरवासियों का विशेष सहयोग रहा।

 

 

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!