दल्ली राजहरा रविवार 26 जुलाई 2026 भोजराम साहू 9893 765541`सरस्वती शिशु मंदिर दल्ली राजहरा शपथ ग्रहण समारोह’स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर उच्च. मा. विद्यालय में शनिवार 25 जुलाई 2026 को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और दायित्व बोध का विकास करना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, ॐ एवं मां भारती के छायाचित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि श्री प्रदीप कुमार नायक, प्राचार्य आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय चिखलाकसा थे। विशिष्ट अतिथि देवंतीन पारकर, व्याख्याता आत्मानंद विद्यालय चिखलाकसा रहीं। मुख्य वक्ता विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य नरेंद्र ग्वाल थे तथा अध्यक्षता प्राचार्या किसन साहू ने की।मुख्य वक्ता नरेंद्र ग्वाल ने कहा कि विद्यार्थियों में असीम क्षमता होती है। विद्यालय की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए उन्हें चिकित्सा प्रमुख, अनुशासन प्रमुख, सांस्कृतिक प्रमुख, खोया-पाया प्रमुख जैसे दायित्व दिए जाते हैं। इन दायित्वों का निर्वाह वे संबंधित आचार्य-दी के सहयोग से करते हैं। मुख्य अतिथि श्री पी.के. नायक ने कहा कि आज के बच्चे ही कल के नागरिक हैं। घर, समाज और देश का संचालन करने की सीख वे विद्यालय से ही प्राप्त करते हैं। इस गठन का उद्देश्य बच्चों को कुशल नेतृत्व करना और टीम में कार्य करना सिखाना है।विशिष्ट अतिथि श्रीमती देवंतीन पारकर ने कहा कि इस प्रकार के गठन से प्रत्येक भैया समाज का अच्छा संचालक और प्रत्येक बहन आदर्श गृहणी बनने की प्रेरणा लेती है। प्राचार्या श्रीमती किसन साहू ने सभी दायित्वधारियों को अनुशासन, निष्ठा और सहयोग के साथ कार्य करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में शिशु भारती, बाल भारती, किशोर भारती एवं कन्या भारती के दायित्वधारी भैया-बहनों को अतिथियों द्वारा शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम का संचालन आचार्या श्रीमती मनमीत कौर एवं श्रीमती आशा गजभिए ने किया। आभार प्रदर्शन आचार्या श्रीमती योगिता बोदेलकर ने किया। समापन वंदे मातरम् गीत एवं शांति मंत्र के साथ हुआ।कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त आचार्य-दीदीगण उपस्थित थे। जानकारी प्रचार-प्रसार प्रमुख श्री प्रवीण कुमार साहू ने दी।Spread the lovePost navigationराहुल गांधी के नेतृत्व में युवाओं की आवाज़ को मिली जीत, शिक्षा मंत्री के इस्तीफ़े पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मनाया विजय उत्सव । बारिश के साथ बढ़ा सर्पदंश का खतरा, डॉ. टी के सिन्हा की अपील – “डरें नहीं, तुरंत अस्पताल पहुंचाएं.”.!