दल्ली राजहरा सोमवार 27 जुलाई 2026 भोजराम साहू 9893 765541 मोदी-साय के नेतृत्व और विकास नीतियों से प्रभावित होकर पुसई साहू और अनीता सोनवानी ने थामा भाजपा का दामन नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी ताकत मिली है। भाजपा की रीति-नीति, विकासवादी सोच और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व से प्रभावित होकर कांग्रेस की दो निर्वाचित पार्षदों ने शनिवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 05 की पार्षद पुसई साहू और वार्ड क्रमांक 13 की पार्षद अनिता सोनवानी ने कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थामा। नेताओं ने पहनाकर किया स्वागत इस अवसर पर भाजपा जिला प्रभारी संध्या परघनिया, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, निवृत्तमान जिला अध्यक्ष पवन साहू जिला महामंत्री सौरभ लुनियाएवं राकेश यादव, मंडल प्रभारी मनीष झा और महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री शीतल नायक ने दोनों पार्षदों को भाजपा का गमछा पहनाकर पार्टी में आत्मीय स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। “जनसेवा से जुड़ेंगे, विकास को मिलेगी गति”कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों, पारदर्शी शासन और विकास कार्यों से प्रभावित होकर लगातार अन्य दलों के जनप्रतिनिधि भाजपा से जुड़ रहे हैं। नेताओं ने विश्वास जताया कि दोनों पार्षदों के शामिल होने से दल्ली राजहरा में संगठन और मजबूत होगा तथा जनता की सेवा और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू ने कहा कि भाजपा राष्ट्रहित, जनसेवा और विकास की विचारधारा पर काम करने वाला संगठन है। उन्होंने भरोसा जताया कि श्रीमती पुसई साहू और श्रीमती अनिता सोनवानी पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाकर नगर के विकास में अहम भूमिका निभाएंगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।Spread the lovePost navigation“मेरा बूथ सबसे मजबूत” के मंत्र के साथ बड़गांव शक्ति केंद्र की मासिक बैठक संपन्न । अवैध शराब पर कार्रवाई की मांग को लेकर मजदूर नेता संजय सिंह आज से “आमरण अनशन पर” ।