दल्ली राजहरा बुधवार 29 जुलाई 2026 भोजराम साहू 9893 765541

 

आषाढ़ गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को गायत्री शक्तिपीठ दल्लीराजहरा में विश्व शांति और “मनुष्य में देवत्व के उदय” के संकल्प के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्व गायत्री शक्तिपीठ हरिद्वार के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में पांच कुंडली गायत्री महायज्ञ, दीक्षा संस्कार एवं विद्या आरंभ संस्कार संपन्न हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ से हुई। पौराणिक मान्यता के अनुसार आज के ही दिन महर्षि वेदव्यास जी का जन्म हुआ था, जिन्होंने ब्रह्मसूत्र, महाभारत, श्रीमद् भागवत और 18 पुराणों की रचना की। इसी कारण आषाढ़ पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है।

गायत्री परिवार के वक्ताओं ने बताया कि भारतीय संस्कृति में जीवन को सार्थक बनाने के लिए पांच गुरुओं का विशेष महत्व है। प्रथम गुरु मां, द्वितीय गुरु धरती मां, तृतीय गुरु पिता, चतुर्थ गुरु शिक्षक और पंचम गुरु आध्यात्मिक गुरु। इन पांचों के आशीर्वाद से ही व्यक्ति का जीवन सफल होता है।

इस अवसर पर पांच लोगों को दीक्षा संस्कार दिया गया। दीक्षा लेने वालों में सोनाली ग्वाल, वैशाली ग्वाल, राम दुलार डडसेना, प्रभा सोनी और तुलाबाई डड़सेना शामिल रहीं। वहीं लावण्य साहू, आयुष देवांगन और आराध्य देवांगन का विद्या आरंभ संस्कार संपन्न हुआ।
यज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। विशेष बात यह रही कि परिजन अपने छोटे-छोटे बच्चों को भी भारतीय संस्कृति से जोड़ने के लिए यज्ञ में लेकर आए थे। कार्यक्रम के दौरान मां गायत्री मंदिर निर्माण के लिए उपस्थित श्रद्धालुओं ने स्वेच्छा से सहयोग राशि देने का संकल्प भी लिया।
संपूर्ण संस्कार देव प्रसाद आर्य, रेणुका गंजीर, सावित्री सोनी, नंदकिशोर पिस्दा और रानू ठाकुर के निर्देशन में माहेश्वर राणा द्वारा संपन्न कराए गए। 
इस अवसर पर व्यवस्थापक हीराल पवार, मुख्य ट्रस्टी हुलास कुमार देवांगन, ब्लॉक समन्वयक नंदकिशोर पिस्दा, विजेंद्र विश्वकर्मा, राजेंद्र कुमार ठाकुर, सोनसाय लटियारे, धर्मपाल नायक, डोमन यादव, संतोष कुमार कोराटिया, अर्चना देशमुख, चंचलानी, नामदेव यादव, सुरेश देवांगन, चंपा साहू, हेमलता यादव, वीणा साहू, विमला साहू, मंजू साहू, उमा सोनी, दमयंती पवार, मधु पवार सहित गायत्री परिवार के समस्त सदस्य एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में परम पूज्य गुरुदेव श्रीराम शर्मा आचार्य एवं वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा को नमन कर विश्व शांति की कामना के साथ प्रसाद वितरण किया गया।

 

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!