दल्ली राजहरा बुधवार 29 जुलाई 2026 भोजराम साहू 9893 765541 शहर के प्रतिष्ठित गांधी विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को आषाढ़ गुरु पूर्णिमा पर्व पारंपरिक श्रद्धा और सामाजिक जागरूकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत ज्ञान की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और वंदना से हुई। इसके बाद विद्यालय के नन्हे-मुन्ने छात्रों ने अपने शिक्षक-शिक्षिकाओं का तिलक लगाकर पुष्प भेंट किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज ज्ञानांजलि भवन दल्लीराजहरा से 3 बहनें विशेष रूप से शामिल हुईं। उन्होंने बताया कि ब्रह्माकुमारीज 110 से अधिक देशों में राजयोग ध्यान, मूल्य आधारित शिक्षा और नशामुक्ति के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव ला रही है। संस्था का उद्देश्य व्यक्ति को आत्म-जागरूक और नैतिक बनाकर स्वस्थ समाज का निर्माण करना है। शिक्षकों और ब्रह्माकुमारीज बहनों ने बच्चों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और सभी छात्रों को नशा न करने का संकल्प दिलाया। बच्चों के निर्मल मन में नशामुक्ति का संदेश पहुंचाकर देश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों को गुरु पूर्णिमा का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्या श्रीमती मंजू गुप्ता, प्रदीप बंसोड़े, एल.के. धलेंद्र, शीतल कुमार साहू, युवराज साहू, खोमलाल, पूजा साहू, शालिनी सुखदेवे, अनिशा भास्कर, रुखसार, रश्मि भारद्वाज, दिलेश्वरी साहू, कुलेश्वरी साहू, प्रीति साहू, कु. अमीषा, कु. विभा सहित समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।गांधी विद्या मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर नशा मुक्ति का संदेश गांधी विद्या मंदिर स्कूल में गुरु पूर्णिमा पर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम हुआ। बच्चों ने गुरुजनों का तिलक कर आशीर्वाद लिया। ब्रह्माकुमारीज की बहनों ने नशे के दुष्परिणाम बताए और संकल्प दिलाया। प्राचार्या मंजू गुप्ता ने बच्चों को नशे से दूर रहकर देश का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी।Spread the lovePost navigationगायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाई गुरु पूर्णिमा, पांच कुंडली यज्ञ और दीक्षा संस्कार संपन्न ।