दल्ली राजहरा गुरुवार 30 जुलाई 2026 भोजराम साहू 9893 765541 देवरी थाना के अंतर्गत ग्राम खैरा का मामला थाना देवरी पुलिस ने हत्या के प्रयास के गंभीर मामले में 24 घंटे के भीतर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने जानलेवा हमला करने वाले पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के पर्यवेक्षण में देवरी पुलिस ने इस प्रकरण में त्वरित कार्रवाई की।क्या है पूरा मामला ग्राम खैरा निवासी प्रार्थी पक्ष पर आरोपी हीरामन सिंह पिता बनवारी राम सिन्हा, 51 वर्ष और उसके पुत्र कामेंद्र सिन्हा, 26 वर्ष ने जानलेवा हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाई थीं। घटना की सूचना मिलते ही थाना देवरी पुलिस हरकत में आई।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260730-WA0005.mp4थाना प्रभारी के नेतृत्व में उप निरीक्षक मनीष शेन्डे, सउनि रामप्रसाद गजबिहे, खेमलाल ठाकुर और प्रशिक्षु उप निरीक्षक हेमलता बांधे की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए, गवाहों के बयान लिए और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान की। 24 घंटे में सलाखों के पीछे पुलिस टीम ने दबिश देकर दोनों आरोपियों हीरामन सिंह और कामेंद्र सिन्हा, दोनों निवासी ग्राम खैरा को गिरफ्तार कर लिया। विधिवत कार्रवाई कर उन्हें मंगलवार को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।पुलिस की सराहनीय भूमिका इस त्वरित कार्रवाई में प्रधान आरक्षक प्रेमसागर, सुदर्शन कृपाल, आरक्षक सुरेश प्रीतम, संतोष खुटेल, दिलीप बर्मन, अजय राणा, सुनील उर्वशा, भूपतदास मानिकपुरी, हेमलाल साहू एवं महिला आरक्षक खुशबू सिंह की विशेष भूमिका रही।पुलिस का संदेश देवरी पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति आमजन का विश्वास बढ़ा है। बालोद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के विरुद्ध इसी प्रकार कठोर और त्वरित कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।गिरफ्तार आरोपी:1. हीरामन सिंह सिन्हा, 51 वर्ष ,2. कामेंद्र सिन्हा, 26 वर्ष निवासी – ग्राम खैरा, थाना देवरी दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण के निर्देशन में देवरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून का भय और जनता का विश्वास बढ़ा है ।Spread the lovePost navigationगुरु पूर्णिमा पर गांधी विद्या मंदिर में नशा मुक्ति का संकल्प, बच्चों ने गुरुओं का किया तिलक वंदन ।