दल्ली राजहरा गुरुवार 30 जुलाई 2026 भोजराम साहू 9893 765541

 

प्रधानमंत्री के आह्वान पर एक पौधा माँ के नाम अभियान के तहत गुरुवार को लौह नगरी दल्लीराजहरा स्थित शाला गांधी विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पौधा-रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम का नेतृत्व शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष युवराज साहू और प्राचार्या मंजू गुप्ता ने किया। इस अवसर पर सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने एक-एक फलदार और छायादार पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

पर्यावरण और जल संरक्षण का दिया संदेश

 

कार्यक्रम में प्राचार्या मंजू गुप्ता और समिति अध्यक्ष युवराज साहू ने छात्रों को पर्यावरण की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जंगलों की अंधाधुंध कटाई के कारण आज वायु प्रदूषण और जल संकट जैसी गंभीर समस्याएं सामने आ रही हैं। कोरोना महामारी के समय ऑक्सीजन की कमी और अभी बारिश के असमान वितरण का कारण भी यही है।

युवराज साहू ने बच्चों को बताया कि पेड़-पौधों की रक्षा करना और नए पौधे लगाना आज समय की मांग है। प्राचार्या ने सभी शिक्षकों और छात्रों को प्रेरित किया कि वे हर महीने कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं। साथ ही जल संरक्षण, जल संचयन और वाटर हार्वेस्टिंग अपनाकर पानी बचाने का संदेश भी दिया गया।

 

कार्यक्रम में रही ये उपस्थिति 

इस बहुउद्देश्यीय कार्यक्रम में प्राचार्या श्रीमती मंजू गुप्ता के साथ प्रदीप बंसोडे, एल. के. धलेंद्र, खोमलाल शीतल साहू, युवराज साहू, पूजा साहू, विभा निर्मलकर, प्रीति साहू, कुलेश्वरी साहू, अमीषा, दिलेश्वरी साहू, रश्मि भारद्वाज, अनिषा भास्कर, शालिनी, रुखसार खान सहित शाला सहयोगी स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पौधा-रोपण को सफल बनाया।

 

 

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!