oplus_2097152
दल्ली राजहरा गुरुवार 30 जुलाई 2026 भोजराम साहू 9893 765541

 

 बच्चों ने तिलक-श्रीफल से किया शिक्षकों का सम्मान

 

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नया बाजार राजहरा में गुरु पूर्णिमा पर्व उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और स्वामी आत्मानंद जी के तैल चित्र के समक्ष पूजन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता सुश्री संगीता साहू ने किया। उन्होंने आत्मिक भाव से गुरु वंदना करवाई और गुरु-शिष्य परंपरा का महत्व बताया।

 

सहायक शिक्षिका श्रीमती भूमिजा सार्वा ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। अंग्रेजी माध्यम की प्रभारी सुश्री साक्षी साहू ने कहानी के माध्यम से बच्चों को गुरु की महिमा और पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। व्याख्याता प्रशांत कुंवर ने शिक्षकीय गरिमा और अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला।

प्राचार्य ने दिया आशीर्वाद ।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का अक्षत और रोली से तिलक कर श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। प्राचार्य एम.के. गोरे ने बच्चों को संबोधित करते हुए गुरु की महिमा का गुणगान किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

 

कार्यक्रम में समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों की गरिमामय उपस्थिति रही। पूरे विद्यालय परिसर में गुरु भक्ति का माहौल देखने को मिला।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!