दल्ली राजहरा शुक्रवार 31 जुलाई 2026 भोजराम साहू 9893 765541 (महतारी वंदनवृक्षारोपण महा अभियान 2026)तोरण लाल साहू – “एक पेड़ माँ के नाम का संकल्प” रेनू छत्रपाल – “घर-आंगन में पौधा लगाएं” रेखू राम साहू – “पेड़ लगाएं और संरक्षण भी करें” जिला कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में दल्लीराजहरा में “महतारी वंदन वृक्षारोपण महाअभियान” की शुरुआत हो गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशन में आयोजित इस अभियान में महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।अभियान के पहले दिन बुधवार को वार्ड क्रमांक 13 के शारदा बाई की बाड़ी में कटहल और आम के पौधे लगाए गए। दल्लीराजहरा में कुल 8811 महतारी वंदन हितग्राही हैं। विभाग का लक्ष्य है कि सभी महिलाएं एक-एक पौधा लगाकर उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित करें।कार्यक्रम में 3 प्रमुख अपील की गई । 1. नपा अध्यक्ष तोरण लाल साहू की अपील – “शहर को हरा-भरा बनाएं ।”https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260731-WA0013.mp4नगर पालिका परिषद अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने कहा कि जिला प्रशासन के निर्देश पर महतारी वंदन योजना की लाभार्थी महिलाएं अपने घरों और आंगनों में “एक पेड़ माँ के नाम” पौधरोपण का संकल्प ले रही हैं। इससे आगामी समय में हमारा शहर और सुंदर लगेगा। उन्होंने पत्रकारों और सभी नागरिकों से इस योजना को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करने की अपील की। 2. सुपरवाइजर रेनू छत्रपाल की अपील – “घर में पौधा लगाएं” https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260731-WA0011.mp4महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर रेनू छत्रपाल ने कहा कि सभी हितग्राही महिलाएं अपनी सुविधा अनुसार घर की बाड़ी, आंगन या सार्वजनिक स्थानों पर मनपसंद पौधा लगा सकती हैं। उन्होंने अनुरोध किया कि पौधे को खाद-पानी देकर बड़ा होने तक सुरक्षित रखें ताकि वृक्षारोपण कार्यक्रम सफल हो सके। 3. स्वास्थ्य सुपरवाइजर रेखू राम साहू की अपील – “पेड़ लगाएं और बचाएं भी” https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260731-WA0012.mp4स्वास्थ्य सुपरवाइजर रेखू राम साहू ने कहा कि हमारा उद्देश्य सिर्फ पेड़ लगाना नहीं, बल्कि उनका संरक्षण करना भी होना चाहिए। पेड़ हमें कार्बन डाइऑक्साइड लेकर ऑक्सीजन देते हैं, छाया और फल देते हैं। इसलिए पर्यावरण संरक्षण के लिए हर व्यक्ति को वृक्षारोपण अवश्य करना चाहिए।कार्यक्रम में रेनू छत्रपाल, रेखू राम साहू, सोसामा साइमन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुखांतिन ठाकुर, पूर्व पार्षद भगवती ठाकुर, संतोषी बाई, ज्योति, शारदा बाई और उषा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।Spread the lovePost navigationदल्लीराजहरा में अवैध शराब के खिलाफ जनआंदोलन का असर, 3 दिन बाद समाप्त हुआ आमरण अनशन ।