दल्ली राजहरा शुक्रवार 31 जुलाई 2026 भोजराम साहू 9893 7655415 जिलों के 28 लाख सदस्यों को मिलेगी राहत कर्मचारी भविष्य निधि संगठन का क्षेत्रीय कार्यालय राजनांदगांव में खोले जाने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा / छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ का प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से उनके निवास स्थान पर भेंट कर ज्ञापन सौंपा।प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक जनक लाल ठाकुर, नम्मू यादव, प्रेम नारायण वर्मा और बसंत साहू शामिल थे।28 लाख सदस्यों का बोझ सिर्फ 1 कार्यालय पर ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान में पूरे छत्तीसगढ़ में EPF का केवल एक क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर में और एक जिला कार्यालय बिलासपुर में संचालित है। बिलासपुर कार्यालय में सिर्फ 6 कर्मचारी हैं और वहां केवल अनुपालन का काम होता है। हितग्राहियों को मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं। राज्य में लगभग 37,700 प्रतिष्ठान, 28 लाख EPF सदस्य, जिनमें 8 लाख से अधिक सक्रिय UAN सदस्य और 1.20 लाख से ज्यादा पेंशनर शामिल हैं। 116 EPS मुक्त और 165 EDLI मुक्त प्रतिष्ठान भी इसी क्षेत्राधिकार में आते हैं। कार्यभार 850% बढ़ा, स्टाफ वही संघ ने कहा कि वर्ष 2016 की तुलना में 2025 तक EPF के काम में लगभग 850% की वृद्धि हुई है, लेकिन स्टाफ की संख्या लगभग यथावत है। इससे सेवा की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है और कर्मचारियों पर भी अत्यधिक दबाव है। EPFO के अपने मापदंड के अनुसार जब किसी राज्य में सक्रिय सदस्यों की संख्या 7.50 लाख से अधिक हो जाए तो नए कार्यालय खोले जाने चाहिए। छत्तीसगढ़ यह मापदंड पहले ही पार कर चुका है।5 जिलों को सीधा लाभ प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि राजनांदगांव में क्षेत्रीय कार्यालय खुलने से राजनांदगांव के साथ-साथ दुर्ग, बालोद, मोहला-मानपुर-चौकी और खैरागढ़ जिलों के श्रमिकों, कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी सुविधा होगी। इन्हें अब क्लेम, पेंशन, नामांकन और शिकायत के लिए रायपुर नहीं जाना पड़ेगा। डॉ. रमन सिंह ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए आश्वासन दिया कि इस मांग को भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय तक पहुंचाया जाएगा।Spread the lovePost navigationनराकास स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न: “AI मानव जीवन के लिए वरदान” विषय पर हुई सार्थक चर्चा । महतारी वंदन वृक्षारोपण महाअभियान: वार्ड 26 की महिलाओं ने आंगनबाड़ी केंद्र में लगाया “एक पेड़ माँ के नाम”