दल्ली राजहरा मंगलवार 04 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541 जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को माइंस से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर माइंस ऑफिस चौक पर प्रदर्शन किया। इसके बाद संगठन का प्रतिनिधि मंडल माइंस प्रबंधन से मिला और 6 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।सुबह 10 बजे कृषि कार्यालय से शुरू हुई बाइक रैली 11:30 बजे माइंस ऑफिस चौक पहुंची। यहां सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की।प्रदर्शन के बाद बसंत रावटे, सरकार दादा, मूलचंद चंदेल, महेंद्र गंजीर और ईश्वर निर्मलकर के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने सहायक प्रबंधन शैलेश पटनायक से भेंट कर मांग पत्र सौंपा। अधिकारियों ने मांगों पर सकारात्मक विचार का आश्वासन देते हुए कुछ समय मांगा है।मांग पत्र में शामिल प्रमुख मांगे: 1. रोजगार की निरंतरता: दल्ली माइंस के हितकसा डेम का कार्य 07 जुलाई 2026 को समाप्त हो रहा है। 23/11/2022 के समझौते के अनुसार कार्यरत श्रमिकों को 12 माह का कार्य उपलब्ध कराया जाए।2. कैंटीन संचालन: आईओसी राजहरा के सभी विभागों की कैंटीन का ठेका शीघ्र कर संचालन शुरू किया जाए।3. निविदा प्रक्रिया: बीएसबीके प्लांट की निविदा प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए।4. बंद इकाइयां: KCS के बंद पड़े क्रेशर प्लांट और ओवर बर्डन के कार्य को पुनः प्रारंभ किया जाए।5. BEML मार्क: आईओसी राजहरा के BEML मार्क का कार्य 15/09/2026 को समाप्त हो रहा है। इससे पूर्व नई निविदा की प्रक्रिया पूरी की जाए।6. श्रमिक सुविधाएं: जगन्नाथ प्लांट में केंद्रीय वेतनमान लागू करने, समस्त ठेका श्रमिकों को 180 रुपये नाइट एलाउंस, 150 रुपये माइंस एलाउंस और OPD के साथ IPD मेडिकल सुविधा प्रदान करने की मांग की गई। इस अवसर पर जीत गुहा नियोगी, शत्रुघन साहू, महेंद्र कुमार साहू, चंद्रशेखर यादव, महेश कोला, दयालु भंडारी, गिरीश नायक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।Spread the lovePost navigation“यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, स्कूल-बाजारों में बढ़ेगा पुलिस बल और अवैध धंधों पर होगी कड़ी कार्रवाई ।” – किरण गंगाराम चव्हाण, पुलिस अधीक्षक पर्यावरण प्रेमी प्रदीप साहू के नेतृत्व में वृक्षारोपण, पौधों की रक्षा का लिया संकल्प ।