दल्ली राजहरा गुरुवार 06 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541 स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिखलाकसा में मंगलवार को शाला प्रबंधन विकास समिति के सदस्यों की ससम्मान विदाई एवं नवनिर्वाचित विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों का हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार नायक, नगर पंचायत अध्यक्ष कुंती देवांगन और उपाध्यक्ष राजू रावटे सहित अतिथियों द्वारा मां सरस्वती और छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। अर्चना देशमुख और साथियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद पुरानी शाला प्रबंधन विकास समिति के सदस्यों को पुष्पगुच्छ और अबीर-गुलाल से सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। वहीं नई विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष शिवनाथ बारले, उपाध्यक्ष धनेश्वरी निषाद सहित सभी सदस्यों का स्वागत किया गया।इस अवसर पर उपस्थित रहे । नगर पंचायत अध्यक्ष कुंती देवांगन, उपाध्यक्ष राजू रावटे, प्राचार्य प्रदीप कुमार नायक, पूर्व SMC अध्यक्ष भरत भाई पटेल, हेमकुंवर तारम, हरजीत सिंह, गजेन्द्र ठाकुर, बलद राम खरान्शु, गायत्री ठाकुर, गोविन्द राम खरान्शु, तुलसी सिन्हा। नई समिति से वीणा धनकर, डिलेश्वरी भारद्वाज, सावित्री सोनी, सती घरत, योगेश्वरी विणुपाणी, हेमवंती, चिंता राम पटेल, बलद राम खरान्शु, लोकेश कुमार छोड़ापटिया, भागवत राम खरान्शु। वरिष्ठ व्याख्याता एस.एस. नयन, डी. पारकर, मीनाक्षी गुप्ता, नारायणी यादव, सरिता साहू, सविता घनश्याम, अर्चना देशमुख, अशोक कुमार साहू, लेखिका गौतम, जे.एस. ठाकुर, चेतना नंद सहित छात्र-छात्राएं। तिथि उद्बोधन में कुंती देवांगन, राजू रावटे, राजकुमार विश्वकर्मा, शिवनाथ बारले और प्राचार्य प्रदीप कुमार नायक ने विचार रखे। प्राचार्य नायक ने कहा कि संसाधनों की कमी के बावजूद बच्चों के सर्वांगीण विकास, शिक्षा की गुणवत्ता और परीक्षा परिणाम को और बेहतर बनाया जाएगा।कार्यक्रम का सफल मंच संचालन जी.आर. सोरी ने किया।Spread the lovePost navigationब्रह्माकुमारीज़ का “10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान” शुरू । घोड़ा मंदिर में 16 अगस्त से दो दिवसीय संगीतमय अखंड रामायण पाठ का आयोजन।