दल्ली राजहरा शनिवार 08 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541 सर्व समाज समरसता समिति दल्ली राजहरा महिला इकाई के द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य तीज मिलन एवं सावन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम रविवार 9 अगस्त 2026 को दोपहर 2:00 बजे महाप्रभु जय जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। समिति ने नगर की सभी समाज की महिलाओं को इस उत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।फाइल फोटो सर्व समाज समरसता समिति के अध्यक्ष पुरोबी वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में राजहरा महिला समाज की अध्यक्ष रेखा गहरवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। वहीं नारी सुरक्षा प्रान्त टोली प्रमुख अनीता सिंह मुख्य वक्ता होंगी और महिलाओं को संबोधित करेंगी। सर्व समाज समरसता समिति की महिला अध्यक्ष राजेश्वरी साहू ने बताया कि सावन उत्सव के अवसर पर महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया है। फाइल फोटो इसमें फलाहारी व्यंजन प्रतियोगिता जिसमें उपवास में खाए जाने वाले व्यंजन शामिल होंगे। इसके अलावा खेल प्रतियोगिता, धर्म और संस्कृति पर चर्चा होगी साथ ही विशेष तौर पर परिवार के बीच संस्कार कैसे स्थापित की जाए इस संबंध में विशेष परिचर्चा की जाएगी, क्विज प्रतियोगिता तथा गीत एवं नृत्य का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।राजेश्वरी साहू ने कहा कि इस सावन उत्सव का मुख्य उद्देश्य नगर की सभी महिलाओं को एक साथ लाकर आपसी सौहार्द, प्रेम और समरसता को बढ़ावा देना है। सावन माह में महिलाएं मिलकर भजन, गीत और प्रतियोगिताओं के माध्यम से इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाएंगी। समिति ने सभी महिलाओं से अनुरोध किया है कि वे समय पर महाप्रभु जय जगन्नाथ मंदिर प्रांगण पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।Spread the lovePost navigationधमतरी राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग में दल्ली राजहरा की बेटियों का जलवा: किंजल को कांस्य, माही को रजत पदक । 10 अगस्त के राष्ट्रव्यापी आंदोलन को सफल बनाने सीटू ने कसी कमर: दल्ली राजहरा में श्रमिकों की विशाल बैठक