दल्ली राजहरा रविवार 09 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541 महिला बाल विकास विभाग का आयोजन, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और बच्चों का अन्नप्राशन हुआ । महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना द्वारा विश्व स्तनपान दिवस का आयोजन वार्ड क्रमांक 20 गांधी चौक स्थित दुर्गा में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं को स्तनपान के महत्व और किशोरी बालिकाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ हुआ। स्तनपान ही शिशु का सर्वोत्तम आहार ।:–किरण नायक विभाग की सुपरवाइजर किरण नायक ने स्तनपान के फायदों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए माँ का दूध अमृत के समान है। माँ का प्रथम दूध यानी कोलस्ट्रम बच्चे के लिए सर्वोत्तम आहार है। इसमें रोग प्रतिरोधक क्षमता भरपूर मात्रा में होती है जो बच्चे को बीमारियों से लड़ने की शक्ति देती है। प्रसव के तुरंत बाद माँ को अपने नवजात को अपना दूध अवश्य पिलाना चाहिए। इससे बच्चे का शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर होता है और माँ-बच्चे के बीच भावनात्मक जुड़ाव भी मजबूत होता है।गर्भावस्था और किशोरी स्वास्थ्य पर जोरस्वास्थ्य सुपरवाइजर रेखू राम साहू ने गर्भावस्था की देखभाल के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के दौरान नियमित चिकित्सकीय जांच, संतुलित खान-पान और प्रसव के दौरान संभावित जटिलताओं की पहचान जरूरी है। समय पर जांच और सही निदान से माँ और शिशु दोनों को सुरक्षित रखा जा सकता है।उन्होंने किशोरी बालिकाओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए HPV टीकाकरण अवश्य करवाना चाहिए। यह टीका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिखलाकसा में निःशुल्क उपलब्ध है। अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपनी बेटियों को यह टीका लगवाकर उन्हें भविष्य में होने वाले गंभीर रोगों से बचाएं। महिला उत्पीड़न पर चर्चा और शासकीय योजनाएंकार्यक्रम में अतिथि के रूप में पहुंची जिला महिला उत्पीड़न सेल की सदस्य किरण सिन्हा ने कहा कि महिला बाल विकास विभाग द्वारा समय-समय पर शासन की योजनाओं को लेकर शिविर आयोजित किए जाते हैं। नगरवासियों से आग्रह किया कि वे इन योजनाओं का भरपूर लाभ लें। विभाग द्वारा दी गई जानकारी को अपने जीवन में अमल में लाएं।किरण सिन्हा ने महिला उत्पीड़न के मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि समाज में महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए सभी को जागरूक होना होगा। घरेलू हिंसा, दहेज और भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है। महिला उत्पीड़न सेल पीड़ित महिलाओं को कानूनी और मानसिक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए हमेशा तत्पर है। गोदभराई, अन्नप्राशन और सम्मानइस अवसर पर गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और 6 माह के बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया। शिक्षाप्रद रंगोली सजाने वाली किशोरी बालिकाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन सुपरवाइजर रेणु छत्रपाल ने किया और आभार व्यक्त सुपरवाइजर दिव्या मानिकपुरी ने किया।कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 13 की पार्षद अनीता सोनवानी, वार्डवासीगण और बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्तागण उपस्थित थे।Spread the lovePost navigation10 अगस्त को दल्ली राजहरा में जिला स्तरीय ‘जेल भरो आंदोलन’: गोटुलमुंडा में चक्काजाम, धरना और प्रदर्शन । नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने दल्ली राजहरा की 130 एकड़ भूमि राजस्व विभाग को हस्तांतरित करने की मांग को लेकर सेल चेयरमैन को लिखा पत्र ।